हिमाचल में बारिश और हिमपात के बाद समूचा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में है। सूबे के मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई है वहीं, मध्यम और उच्चपर्वतीय क्षेत्रों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। बर्फबारी और बारिश से प्रदेश में 206 सड़कें, दो एनएच और एक स्टेट हाईवे बंद हो गया। नेशनल हाईवे 305 जलोड़ी जोत, एनएच 3 रोहतांग, उदयपुर के पास स्टेट हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रुक गई है। शिमला के नारकंडा के पास नेशनल हाईवे बंद है। इन सड़कों के बंद रहने से परिवहन निगम के ऊपरी शिमला, चंबा, किन्नौर, लाहौल स्पीति के 225 रूट प्रभावित रहे।लोक निर्माण विभाग ने सड़कों को बहाल करने के लिए कर्मचारी और मशीनरी भेज दी है। लोक निर्माण विभाग का दावा है कि मौसम साफ रहने से प्रदेश में 100 से अधिक सड़कें बहाल कर दी जाएंगी।
तस्वीरें: हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी, दो हाईवे समेत 206 सड़कें बंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू/मनाली
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 12 Dec 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन