हिमाचल की राजधानी शिमला से सटे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुफरी में ताजा बर्फबारी के बाद यहां पर्यटकों की भीड़ बढ़ गई है। पर्यटक कुफरी में ताजा बर्फ के बीच जमकर मस्ती कर रहे हैं। साथ ही स्कीइंग और घुड़सवारी का भी आनंद ले रहे हैं। बर्फबारी के बाद शनिवार सुबह कुफरी के लिए यातायात बंद रहा। इसके बाद हाईवे बहाल होने पर बड़ी संख्या में चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी के सैलानियों ने बर्फ के नजारे लेने के लिए कुफरी और नारकंडा का रुख किया।
तस्वीरें: शिमला के कुफरी में सैलानियों ने बर्फ के बीच जमकर की मस्ती, स्कीइंग का भी लिया आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 12 Dec 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन