Hindi News
›
Photo Gallery
›
Himachal Pradesh
›
Uttarakhand chamoli disaster update: faimly members started crying when dead body of rakesh kapoor reached home
{"_id":"602a9e41a04af65c0a1ed166","slug":"uttarakhand-chamoli-disaster-update-faimly-members-started-crying-when-dead-body-of-rakesh-kapoor-reached-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: चमोली आपदा में जान गंवाने वाले राकेश का शव पहुंचते ही बिलख पड़ा पूरा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: चमोली आपदा में जान गंवाने वाले राकेश का शव पहुंचते ही बिलख पड़ा पूरा परिवार
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 15 Feb 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
राकेश का शव पहुंचते ही बिलख पड़ा पूरा परिवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड के चमोली में सात फरवरी को जल प्रलय में जान गंवाने वाले हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के राकेश कपूर (33) का शव सोमवार को पैतृक गांव पहुंचते ही गांव के लोग बिलख पड़े। पालमपुर की नच्छीर पंचायत के राकेश कपूर का सोमवार शाम को पैतृक गांव के श्मशानघाट पर दाह संस्कार किया गया। राकेश का शव घर पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। पत्नी अनीता व माता मछरो देवी का रो-रो कर बुरा हाल था।
2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
भाइयों रमेश, सुरेश, राजेश, संतोष और चचेरे भाई रिटायर एक्सईएन आरसी कपूर, डीके कपूर भी खुद को संभाल नहीं पा रहे थे। प्रशासन की ओर से तहसीलदार वेदप्रकाश पहुंचे थे। विधायक आशीष बुटेल, वूल फेडरेशन के अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर, पंचायत प्रधान उमा देवी और उपप्रधान संतोष कपूर समेत पंचायत के सदस्य भी मौजूद थे।
3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
चमोली में ऋषिगंगा प्रोजेक्ट में काम करने वाले राकेश का शव रविवार को प्रोजेक्ट में दबा मिला था। परिजन वहां से शव लेकर सोमवार शाम को घर पहुंचे। करीब आठ दिन से जमीन में शव के दबे होने के चलते दाह संस्कार की तैयारियां वहां से शव के चलने के बाद ही सोमवार को शुरू हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
लिहाजा, घर में करीब पौना घंटा रखे शव के बाद उसका दाह संस्कार कर दिया गया। राकेश की अंतिम यात्रा में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। राकेश कपूर की अंतिम यात्रा में भारी भीड़ जुटी। पत्नी अनीता पति के पार्थिव शरीर से लिपट लिपट कर रोईं।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी कभी अपने पति की पार्थिव देह को देखकर रो रही थी तो कभी दो साल के अबोध बेटे को देखकर बिलख रही थी। माहौल बेहद मार्मिक हो गया था। दो साल का बेटा मां को बिलखता देख रो रहा था। माहौल बेहद मार्मिक हो गया था। दो साल का बेटा मां को बिलखता देख रो रहा था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।