Snowfall in Himachal Pradesh: हिमाचल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में सर्दियों के मौसम का पहला हिमपात हुआ है। मंगलवार को मौसम खुलते ही बर्फ से लकदक वादियों के दीदार के लिए बड़ी संख्या में सैलानी हिमाचल पहुंचे। शिमला जिले के कुफरी, नारकंडा और कुल्लू के मनाली, सोलंगनाला में बर्फ देखने के लिए सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान सैलानियों ने बर्फ के बीच जमकर मस्ती की। मौसम खुलने के बाद बर्फ की सफेद चादर ओढ़े वादियों का शानदार नजारा देखने लायक है।
2 of 8
सोलंगनाला में सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटन नगरी मनाली में सीजन की पहली बर्फबारी होने के साथ ही सैलानियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। सैलानी मनाली की वादियों का दीदार करने के साथ ही सोलंगनाला में बर्फ का लुत्फ उठा रहे हैं। सोलंगनाला में अभी 15 सेंटीमीटर तक बर्फ है। कोरोना के बीच नवंबर माह में हुई बर्फबारी ने मनाली की ओर सैलानियों को आकर्षित करने का काम किया है। बर्फबारी के बाद मनाली व आसपास के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ी है।
3 of 8
सोलंगनाला में सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटक बर्फ के बीच खूब अठखेलियां कर रहे हैं। सैलानियों ने स्कीइंग, स्नो स्कूटर राइड का भी आनंद उठाया। गुजरात से मनाली आए मौलिक और दीप्ति ने कहा कि वे मनाली आकर खुद को अलग ही दुनिया महसूस रहे हैं। पर्यावरण प्रदूषण के कारण मैदानी इलाकों में सांस लेने में भी परेशानी होती है। लेकिन कुल्लू-मनाली की हसीन वादियों में वे खूब मस्ती कर रहे हैं। गुजरात से ही मनाली पहुंची रजनी, बबीता, रूपेश, राजकिरण, विनोद, सुभाष ने कहा कि जैसे ही उन्हें मालूम पड़ा कि रोहतांग दर्रा और सोलंगनाला में ताजा बर्फबारी हुई है तो वे दस लोगों के साथ मनाली आ गए। कहा कि मनाली पहुंचकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है।
4 of 8
लाहौल-स्पीति
- फोटो : अमर उजाला
ताजा बर्फ देखकर बहुत खुशी हो रही है। उधर, मनाली होटलियर एसोसिएशन के प्रधान अनूप राम ठाकुर ने कहा कि रोहतांग, सोलंगनाला और मनाली के ऊंचे स्थानों पर ताजा हिमपात होने के कारण मनाली में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि नव वर्ष और क्रिसमस के मौके पर मनाली में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है।
कुल्लू व जनजाजीय जिला लाहौल-स्पीति में हुई ताजा बर्फबारी के बाद पर्यटकों के अटल टनल रोहतांग जाने पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में पर्यटकों को अभी टनल के नॉर्थ पोर्टल के दीदार को और इंतजार करना होगा। हालांकि आगामी कुछ दिनों में मौसम साफ रहने की सूरत में पर्यटकों को टनल की ओर जाने की अनुमति प्रदान की जाएगी।