फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tourism Shimla: क्रिसमस, नए साल पर गति पकड़ेगा पर्यटन कारोबार, पांच सेक्टर में बांटा शहर, अतिरिक्त जवान तैनात

Sun, 18 Dec 2022 02:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 18 Dec 2022 02:54 PM IST
सार

 क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग में भी तेजी आई है। फेस्टिवल सीजन के लिए शहर के निजी होटलों और पर्यटन विकास निगम ने खास पैकेज जारी किए हैं। 

विज्ञापन
Tourism business will gain momentum on Christmas and New Year, city divided into five sectors, additional pers
शिमला में उमडृृ सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

हिल्सक्वीन शिमला में क्रिसमस और न्यू ईयर पर पर्यटन कारोबार रफ्तार पकड़ेगा। इस वीकेंड पर शहर के होटलों में 70 फीसदी तक कमरे बुक हो चुके हैं।  क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग में भी तेजी आई है। फेस्टिवल सीजन के लिए शहर के निजी होटलों और पर्यटन विकास निगम ने खास पैकेज जारी किए हैं। क्रिसमस से एक हफ्ते पहले ही शिमला सैलानियों से गुलजार हो गया है।



वीकेंड पर भारी संख्या में सैलानियों ने शिमला का रुख किया। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे हैं। शनिवार के बाद रविवार को भी शिमला में सैलानियों की आवाजाही जारी रही। देर शाम तक पर्यटक वाहन शिमला पहुंचते रहे। कार्ट रोड स्थित बहुमंजिला पार्किंग के अधिकतर फ्लोर रविवार को पैक रहे। कार्ट रोड को मालरोड से जोड़ने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट के बाहर भी पूरे दिन सैलानियों की भीड़ लगी रही।

Tourism business will gain momentum on Christmas and New Year, city divided into five sectors, additional pers
शिमला में सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए शहर के होटलों में में एडवांस बुकिंग तेज हो गई है।  शिमला के अलावा आसपास के पर्यटन स्थलों कुफरी, नारकंडा, मशोबरा, नालदेहरा के होटलों में भी कमरों की एडवांस बुकिंग चल रही है। क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए होटलों ने स्पेशल पैकेज जारी किए हैं।

 

Tourism business will gain momentum on Christmas and New Year, city divided into five sectors, additional pers
घुड़सवारी का आनंद। - फोटो : अमर उजाला

होटलों में ठहरने वालों को मुफ्त वेलकम ड्रिंक, ब्रेकफास्ट, साइट सीन, क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी के ऑफर दिए जा रहे हैं। कुछ होटल 3 दिन ठहरने पर चौथे दिन मुफ्त ठहरने का भी ऑफर दे रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tourism business will gain momentum on Christmas and New Year, city divided into five sectors, additional pers
सैलानियों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

इस बार क्रिसमस और न्यू ईयर दोनों की वीकेंड पर आ रहे हैं जिसके चलते सैलानियों की आमद में भारी इजाफे की संभावना है। पर्यटन विकास निगम ने भी अपने चुनिंदा होटलों के लिए पैकेज जारी किए हैं। क्रिसमस और न्यू ईयर को देखते हुए शहर को पांच सेक्टरों में बांटा गया है। शोघी से लेकर कुफरी तक 100 अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। 


 
विज्ञापन
Tourism business will gain momentum on Christmas and New Year, city divided into five sectors, additional pers
शिमला की खूबसूरत वादियां । - फोटो : संवाद

नए साल पर जश्न की तैयारी 
शिमला के होटल हालीडे होम, होटल हाटू नारकंडा, क्लब हाउस मनाली, द पैलेस चायल और न्यू रॉस कॉमन कसौली में न्यू ईयर पार्टी का इंतजाम किया है। शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसियेशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि क्रिसमस और न्यू ईयर पर भारी संख्या में सैलानियों के शिमला पहुंचने की उम्मीद है। होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग चल रही है। होटलों में क्रिसमस सेलिब्रेशन और न्यू ईयर पार्टी का खास इंतजाम किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed