फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: महिला शिक्षकों का जुनून, कोरोना काल में माइनस तापमान में बर्फ के बीच घर-घर जाकर पढ़ाया

Fri, 19 Feb 2021 07:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Feb 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
three woman teachers of lahul gave best service during corona period and teach student by visiting their home
लाहौल में अध्यापिकाओं ने दीं बेहतर सेवाएं - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी में कोरोना काल में तीन अध्यापिकाओं ने बेहतरीन सेवाएं दी हैं। इनमें से एक अध्यापिका को मंत्री रामलाल मारकंडा सम्मानित कर चुके हैं। लेकिन दो अध्यापिकाओं को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित नहीं किया। ऐसे में इन अध्यापिकाओं को पुरस्कृत करने की मांग उठने लगी है। लाहौल-स्पीति जिला परिषद अध्यक्ष रमेश रूअलवा, लाहौल पंचायत प्रधान संघ अध्यक्ष सत प्रकाश, जिप सदस्य छिमेद लामो तथा पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत तांदी सुरेश कुमार ने अध्यापिकाओं को सम्मानित करने की पैरवी की है।


 

three woman teachers of lahul gave best service during corona period and teach student by visiting their home
- फोटो : अमर उजाला

उपायुक्त पंकज राय ने कहा कि घाटी में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन सेवाएं देने वाली अध्यापिकाओं को सम्मानित करने की तकनीकी शिक्षा मंत्री से सिफारिश की जाएगी। दोनों अध्यापिकाओं ने सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए विद्यार्थियों के हित में अपना स्टेशन तक नहीं छोड़ा। इनमें से राजकीय प्राथमिक स्कूल शकोली की अध्यापिका को तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडा स्नो फेस्टिवल में सम्मानित भी कर चुके हैं।




 
three woman teachers of lahul gave best service during corona period and teach student by visiting their home
- फोटो : अमर उजाला

शकोली पाठशाला में तैनात अध्यापिका किरण लता ने घर-घर जाकर बच्चे पढ़ाए। घाटी में अधिकतर जगह पर इंटरनेट सेवाएं सुचारु न होने से ऑनलाइन पढ़ाई नहीं हो पाई। ऐसे में राजकीय प्राथमिक पाठशाला मेह में तैनात जेबीटी अध्यापिका छेरिंग डोलमा ने कोरोना काल में सात बच्चों के लिए रारिक स्थित अपने घर पर ही कक्षाएं जारी रखीं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
three woman teachers of lahul gave best service during corona period and teach student by visiting their home
- फोटो : अमर उजाला

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहलमा में तैनात हिंदी प्रवक्ता अनिता देवी ने भी घर-घर जाकर कार्य तथा अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों को जानती रहीं। दिसंबर माह में भी ऑफलाइन परीक्षा में भारी बर्फबारी में कदमताल कर बच्चों के घर तक प्रश्न पत्र पहुंचाएं।


 

विज्ञापन
three woman teachers of lahul gave best service during corona period and teach student by visiting their home
- फोटो : अमर उजाला

इसके बाद भी उनको अभी तक सम्मानित नहीं किया गया। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के चलते प्रदेश में करीब 11 माह तक स्कूल बंद रहे। इस दौरान घाटी में अध्यापिकाओं ने सराहनी और उत्कृष्ट सेवाएं दीं। लाहौल-स्पीति जिले के उपायुक्त पंकज राय ने शिक्षिका छेरिंग डोलमा, किरण लता और अनीता देवी के कार्यों की सराहना की है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed