फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: नड्डा ने ज्वालामुखी मंदिर में नवाया शीश, पश्चिम बंगाल की जीत मांगी

Fri, 19 Feb 2021 01:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, ज्वालामुखी (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 19 Feb 2021 01:06 PM IST
विज्ञापन
BJP rastriya adhyaksh JP Nadda Pays Obeisance At Jawalamukhi Temple
ज्वालामुखी मंदिर में पूजा-अर्चना करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में शीश नवाया। पुजारी विकास शर्मा ने नड्डा से विधिवत पूजा-अर्चना करवाने के साथ दिव्य ज्योतियों के दर्शन करवाए। इसके बाद नड्डा ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनाव आ रहे हैं। भाजपा वहां 200 से ज्यादा सीटें जीतकर सशक्त सरकार बनाएगी। 

BJP rastriya adhyaksh JP Nadda Pays Obeisance At Jawalamukhi Temple
- फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि प्रदेश के बाद अब दोबारा वह बंगाल जा रहे हैं। उसके बाद असम का दौरा करेंगे। इस मौके पर ज्वालामुखी के विधायक रमेश धवाला भी उनके साथ रहे। वहीं, एसडीएम अंकुश शर्मा ने नड्डा को माता का सिरोपा और तस्वीर भेंट की।

BJP rastriya adhyaksh JP Nadda Pays Obeisance At Jawalamukhi Temple
- फोटो : अमर उजाला

जगत प्रकाश नड्डा का हजारों कार्यकर्ताओं ने बैंडबाजे के साथ नाच-गाकर और फूलों की बारिश कर जोरदार स्वागत किया। नड्डा सुबह गगल एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां पर नाश्ता करने के बाद करीब 9:30 बजे खुली जीप में एयरपोर्ट से करीब दो किलोमीटर तक आधा घंटा रोड शो निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP rastriya adhyaksh JP Nadda Pays Obeisance At Jawalamukhi Temple
- फोटो : अमर उजाला

जीप में नड्डा के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप भी मौजूद रहे। रोड शो के बाद नड्डा शीला चौक स्थित होटल के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
BJP rastriya adhyaksh JP Nadda Pays Obeisance At Jawalamukhi Temple
- फोटो : अमर उजाला

नड्डा के एयरपोर्ट पहुंचने से पहले ही स्वागत के लिए हजारों कार्यकर्ता गगल एयरपोर्ट के बाहर जुट गए थे। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सुबह 8:00 बजे से कार्यकर्ता एयरपोर्ट के बाहर बैंडबाजों की धुन पर नाचते रहे। गद्दी समुदाय के कुछ लोगों ने पारंपरिक पोशाक में नृत्य कर नड्डा का स्वागत किया। एयरपोर्ट पर विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, वन मंत्री राकेश पठानिया, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी, उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर, विधायक विशाल नैहरिया सहित कई नेताओं ने नड्डा का स्वागत किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed