फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल: स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं का प्रस्तावित शेड्यूल जारी, अभिभावकों से मांगे सुझाव

Tue, 12 Jan 2021 07:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Jan 2021 07:29 PM IST
विज्ञापन
tentative schedule of himachal school education board annual exams released, suggestions sought from parents

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने वार्षिक परीक्षाओं का प्रस्तावित शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक चार मई से 29 मई तक बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। 12वीं कक्षा की परीक्षाएं चार मई से 29 मई तक चलेंगी, जबकि 10वीं कक्षा की परीक्षाएं पांच मई से 20 मई और आठवीं कक्षा की परीक्षाएं पांच से 19 मई तक आयोजित की जाएंगी।


 

tentative schedule of himachal school education board annual exams released, suggestions sought from parents
स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी - फोटो : अमर उजाला

स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि बोर्ड की ओर से जारी डेटशीट पर छात्र, अध्यापक और अभिभावक वर्ग के साथ-साथ शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अन्य प्रबुद्ध वर्ग 10 फरवरी तक अपने-अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि आठवीं और 10वीं की परीक्षाएं सुबह 8:45 से दोपहर 12 बजे होंगी, जबकि 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 1:45 बजे से लेकर पांच बजे तक होगा।


 
tentative schedule of himachal school education board annual exams released, suggestions sought from parents

आठवीं कक्षा की डेटशीट
5 मई को अंग्रेजी, 7 मई को हिंदी, 10 मई को गणित, 12 मई को कला, आर्ट), गृह विज्ञान, 15 मई को विज्ञान, 17 मई को संस्कृत/पंजाबी और 19 मई को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
tentative schedule of himachal school education board annual exams released, suggestions sought from parents
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

10वीं कक्षा की नियमित और एसओएस की डेटशीट
5 मई को हिंदी, 7 मई को संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, तमिल/तेलगू, 10 मई को गणित, 12 मई को कला-ए (स्केल और ज्योमिति), स्वर संगीत, वाद्य संगीत, गृह विज्ञान, वाणिज्य (एलीमेंट ऑफ बिजनेस/एलीमेंट ऑफ बुक कीपिंग और अकाउंटेंसी/टाइप राइटिंग-अंग्रेजी) अर्थशास्त्र, कंप्यूटर साइंस, ऑटोमोबाइल, सिक्योरिटी, रिटेल, आईटीईएस, एग्रीकल्चर, टेलीकॉम, फिजिकल एजूकेशन, बीएफएसआई, पलंबर, ब्यूटी एंड वेलनेस, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, हेल्थकेयर की परीक्षा होगी। 15 मई को सामाजिक विज्ञान, 17 मई को अंग्रेजी, 19 मई को विज्ञान और प्रौद्योगिकी और 20 को फाइनेंशियल लिटरैसी की परीक्षा होगी। कला विषय के भाग-बी का संचालन प्रैक्टिकल परीक्षा के रूप में अन्य विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षा के साथ होगा।

विज्ञापन
tentative schedule of himachal school education board annual exams released, suggestions sought from parents
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

12वीं कक्षा के परीक्षार्थियों की डेटशीट
4 मई को संगीत, 5 मई को साइकोलॉजी, 6 मई को संस्कृत, 7 को हिंदी, 8 को केमिस्ट्री, 10 को अंग्रेजी, 11 को पब्लिक एडमिस्ट्रेशन, 12 को ह्यूमन इक्लोजी, फेमिली साइंस, 13 को पॉलीटिकल साइंस, 15 को मैथमेटिक्स, 17 को इकोनोमिक्स, 18 को डांस, फाइन आर्ट, 19 को बॉयोलॉजी एंड अकाउंटेंसी, 20 को हिस्ट्री, 21 को जियोग्राफी, 22 को बिजनेस स्टडी और फिजिक्स की परीक्षा होगी। 24 को ऑटोमोबाइल, हेल्थकेयर, आईटीईएस, सिक्योरिटी, रिटेल, एग्रीकल्चर, ट्रेवल एंड टूरिज्म, टेलीकॉम, फिजिकल एजूकेशन, बीएफएसआई, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, 25 को फाइनेंशियल लिटरेसी, 27 को कंप्यूटर साइंस, फिजिकल एजूकेशन, योग, 28 को फिलोस्पी, फ्रेंच, उर्दू और 29 को सोशियोलॉजी की परीक्षा होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed