{"_id":"5e43e90e8ebc3ee5913ca179","slug":"shock-to-consumers-domestic-gas-cylinder-prices-increased-in-himachal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं को झटका: हिमाचल में इतने ज्यादा बढ़ गए घरेलू गैस सिलिंडर के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं को झटका: हिमाचल में इतने ज्यादा बढ़ गए घरेलू गैस सिलिंडर के दाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 13 Feb 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिमाचल में उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलिंडर के लिए अपनी जेब ढीली करनी होगी। घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में भारी वृद्धि से उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है।
2 of 5
विधानसभा के चुनाव निपटते ही घरेलू गैस सिलिंडर के दाम 145 रुपये बढ़ गए हैं। हिमाचल में अब नॉन सब्सिडी गैस सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को 900.50 रुपये चुकाने पड़ेंगे। पहली अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2020 तक मिलने वाले सब्सिडी कोटे के 12 सिलिंडर ले चुके उपभोक्ताओं और सब्सिडी छोड़ चुके उपभोक्ताओं पर बढ़ी हुई कीमतों की मार सबसे अधिक पड़ेगी।
3 of 5
इन्हें सब्सिडी की राशि वापस नहीं मिलेगी। देश भर में पहली फरवरी को सिलिंडर के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। जनवरी में दाम 20 रुपये बढ़े थे। दिल्ली चुनाव के चलते पहली फरवरी को दाम न बढ़ाते हुए अब चुनाव प्रक्रिया समाप्त होते ही मंगलवार रात से गैस कंपनियों ने दाम बढ़ा कर उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बुधवार से घरेलू उपभोक्ताओं को सिलिंडर लेने के लिए 900.50 रुपये चुकाने पड़ेंगे। इसके अलावा होम डिलीवरी के लिए अलग से 52.50 रुपये लगेंगे। घरेलू सिलिंडरों की डिलीवरी पर पांच फीसदी जीएसटी लगता है। घरेलू उपभोक्ताओं को इस माह कुल 953 रुपये देने होंगे। 50 रुपये की होम डिलीवरी पर ढाई रुपये जीएसटी के लगेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
फाइल फोटो
पहल योजना से जुड़ चुके उपभोक्ताओं को मिलने वाली सब्सिडी अभी तय नहीं हुई है। संभावित है कि उपभोक्ताओं को सब्सिडी के तौर पर करीब 300 रुपये वापस मिलेंगे। 12 फरवरी से पूरे प्रदेश में गैस सिलिंडर की नई दरें लागू हो गई हैं। मार्च 2020 तक घरेलू उपभोक्ताओं को सब्सिडी कोटे के तहत 12 गैस सिलिंडर मिलेंगे। सब्सिडी कोटे के सिलिंडर समाप्त करने पर बाजार कीमत देनी होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।