फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवाओं के पास नौकरी के साथ मुफ्त में पढ़ाई का भी मौका, भरे जाएंगे 330

Fri, 24 May 2019 08:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 May 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
shimla: Opportunity for free education as well as job to youth

आईटीआई पास युवाओं के पास नौकरी के साथ-साथ आगे पढ़ाई करने का भी सुनहरा अवसर है। मंडी आईटीआई में बद्दी और गगरेट की दो कंपनियां युवाओं का कैंपस इंटरव्यू में चयन करेगी। 

shimla: Opportunity for free education as well as job to youth

चयनित युवाओं को कंपनी में नौकरी दी जाएगी, इसके अलावा ये कंपनियां इन्हें नौकरी के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा से संबंधित एडवांस कोर्स भी करवाएगी। कैंपस इंटरव्यू में 330 युवाओं का चयन किया जाएगा। इंटरव्यू 28 मई को मंडी आईटीआई में होंगे।

shimla: Opportunity for free education as well as job to youth

कंपनियां केंद्र सरकार की युवा शक्ति फाउंडेशन नीम स्कीम के जरिये युवाओं का चयन करेगी। उन्हें पढ़ाई के साथ साथ डिप्लोमा और डिग्री भी प्रदान की जाएगी। बद्दी की मंजूश्री टेक्नोपैक लिमिटेड कंपनी 150 और गगरेट की ल्यूमिनस पावर टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड 200 पदों पर भर्ती करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shimla: Opportunity for free education as well as job to youth

शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई पास और 3 वर्षीय डिप्लोमा तय की है। अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 28 साल तक होनी चाहिए। 12वीं पास युवाओं को महीने का 8300 रुपए, आईटीआई पास के लिए 9000 तथा डिप्लोमा पास के लिए 10000 महीने का वेतनमान दिया जाएगा। 

विज्ञापन
shimla: Opportunity for free education as well as job to youth

प्लेसमेंट सेल अधिकारी लता देवी ने बताया कि जो अभ्यर्थी साक्षात्कार में हिस्सा लेना चाहते हैं, वो अपने व्यवसाय से संबंधित सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को साथ लेकर पहुंचे। इसमें मैट्रिक का प्रमाण पत्र, व्यवसाय से संबंधित प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ जरूरी रहेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed