फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिमला में आपदा: पांच वार्डों में भूस्खलन का खतरा, पलायन शुरू, रिहायशी कॉलोनियों में लगातार बढ़ रहीं दरारें

Sun, 20 Aug 2023 01:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 20 Aug 2023 01:03 PM IST
विज्ञापन
Shimla News: Landslide danger in five wards people shifted to safer places
शिमला के कृष्णानगर में हुए भूस्खलन से मकानों की नींव तक निकल चुकी है। इससे कई घरों को खतरा पैदा हो गया है। - फोटो : अमर उजाला

राजधानी के पांच वार्डों की कई रिहायशी कॉलोनियों में दरारें बढ़ने से इनमें भूस्खलन का खतरा मंडरा गया है। लगातार बढ़ रही दरारों के बाद लोगों ने अब खुद यहां से पलायन करना शुरू कर दिया है। शहर के कृष्णानगर, फागली, नाभा, समरहिल और अनाडेल वार्ड के कुछ रिहायशी इलाकों में बारिश से भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। खतरे को भांपते हुए लोगों को भरी बरसात में बेघर होना पड़ रहा है। अकेले कृष्णानगर वार्ड में ही अब तक 50 से ज्यादा परिवारों ने अपने मकान और ढारे खाली कर दिए हैं। यहां रिहायशी कॉलोनियों में पड़ रही दरारों के बाद लोगों का पलायन जारी है। वार्ड के विष्णु मंदिर इलाके में छह मकान ढहने से 19 परिवार बेघर हो गए थे। यहां साथ लगते अन्य मकानों को भी खतरा है। ऐसे में इनमें रह रहे 20 से ज्यादा परिवार शिफ्ट हो गए हैं।

Shimla News: Landslide danger in five wards people shifted to safer places
शिमला के कृष्णानगर में हुए भूस्खलन के बाद आंबेडकर भवन में ठहरे लोगों के लिए राशन ले जाते मजदूर। - फोटो : अमर उजाला

दूसरी ओर रविदास कॉलोनी से भी 10 से ज्यादा मकान खाली कर दिए हैं। यहां भी मकानों में दरारें बढ़ रही हैं। शुक्रवार को आठ और शनिवार को चार और परिवारों ने यहां मकान खाली किए हैं। कृष्णानगर में खाली करवाए आवासों में रहने वाले लोग राहत शिविरों में रात बिता रहे हैं। दिन के समय सभी अपने मकानों को देखने पहुंच रहे हैं। रविदास कॉलोनी में शनिवार को भी कई लोग पहुंचे। आवासों से सामान भी निकाला। स्थानीय निवासी प्रेम कुमार और धीरज ने बताया कि उनके मकान की दीवार पर दरार आ गई है। प्रशासन जल्दी डंगा लगाए तो उनके घर बच सकते हैं। सुमेला देवी ने कहा कि उनके मकान उजड़ रहे हैं। इसे कोई नहीं बचा रहा। यदि घर ढह गया तो कहां जाएंगे। छोटे-छोटे बच्चों को राहत शिविरों में रखना पड़ रहा है।

Shimla News: Landslide danger in five wards people shifted to safer places
समरहिल के पास भूस्खलन से हवा में लटकी रेल पटरी। मौके पर तैनात पुलिस कर्मी,ताकि कोई इसे पार करने की कोशिश न करे। - फोटो : अमर उजाला

नाभा वार्ड में भी करीब 25 लोग नाभा क्लब में ठहराए गए हैं। पार्षद सिमी नंदा के अनुसार बाइपास सड़क पर बने कई ढारों को भी खतरा पैदा हो गया है। दो ढारे खाली करवा दिए हैं। ब्लॉक 28 के पास धोबियों के आवास भी खतरे में हैं। फागली वार्ड में बेघर हुए करीब 65 लोग लेबर हॉस्टल में ठहराए हैं। पार्षद कल्याण धीमान ने बताया कि लालकोठी के पास पेड़ ढहने से कई ढारे टूट चुके हैं। कई पर खतरा मंडरा रहा है। इन सबको खाली करवा दिया है। समरहिल के एमआई रूम तीन और अनाडेल के कोमली बैंक में भी तीन भवनों को खाली करवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shimla News: Landslide danger in five wards people shifted to safer places
कृष्णा नगर में भूस्खलन से दरका मकान और बाहर खड़े लोग। लोग शिविरों में रात बिताते हैं और दिन में यहां चले आ आते हैं। - फोटो : अमर उजाला

राजधानी शिमला के कृष्णानगर में लोगों को हो रही परेशानियों को लेकर शनिवार को नागरिक सभा के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. भुवन शर्मा से मुलाकात की। सभा के संयोजक विजेंद्र मेहरा और पूर्व महापौर संजय चौहान ने कहा कि पेड़ों से भवनों को खतरा है। कूड़ा नियमित न उठने और पानी की उचित निकासी नहीं है। इन दोनों समस्याओं का हल किया जाए। पूर्व महापौर संजय चौहान ने कहा कि कृष्णानगर का एक बहुत बड़ा हिस्सा असुरक्षित है। रास्ते टूट चुके हैं। नालों में कूड़े के ढेर लगने से दुर्गंध फैली हुई है, इससे संक्रमण का खतरा है। अतिरिक्त आयुक्त ने इन समस्याओं का तुरंत निदान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर फालमा चौहान, बालक राम मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Shimla News: Landslide danger in five wards people shifted to safer places
पुलिस लाइन कैथू की सड़क पर पड़ीं दरारें। यहां वाहनों की आवाजाही बंद है। - फोटो : अमर उजाला

राजधानी के लालपानी में निजी बस खाई में गिरने से बच गई। इस बस में 25 लोग सवार थे। बस में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। यह घटना शनिवार शाम लालपानी में पेश आई। निजी बस पंथाघाटी से आईएसबीटी होते हुए पुराने बस अड्डे जा रही थी। लालपानी के पास बस अनियंत्रित हो गई। प्राइवेट बस ऑपरेटर यूनियन के महासचिव सुनील चौहान ने बताया कि लालपानी बाईपास के पास ट्रक को पास देते हुए बस खाई में जाने से बची। चालक की सुझबूझ से बस नियंत्रित कर ली गई। सवारियां पिछले दरवाजे से सुरक्षित निकल गईं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed