हिमाचल प्रदेश की राजधानी में तीन दिन से जारी मूसलाधार बारिश से सोमवार व मंगलवार को अब तक 200 से ज्यादा पेड़ ढह चुके हैं। वन विभाग के अनुसार बीते दो दिन के भीतर ही शहर में 250 से ज्यादा पेड़ ढह चुके हैं। मंगलवार को भी शहर के अलग-अलग भागों में पेड़ ढहे हैं। बालूंगज, भट्ठाकुफर, सांगटी के अलावा अन्य क्षेत्रों में पेड़ ढहे हैं। समरहिल, रुल्दूभट्ठा, नाभा, मज्याठ, बैनमोर, जाखू में सबसे ज्यादा पेड़ ढहे हैं। पेड़ ढहने और भूस्खलन के कारण शहर में 25 से ज्यादा गाड़ियां दब गई हैं। भूस्खलन से कई वार्डों में रिहायशी भवनों पर खतरा मंडरा गया है।
Shimla Rains: शिमला में 200 से ज्यादा पेड़ गिरे, कई गाड़ियां दबीं, भवनों को खतरा, तस्वीरों में देखें तबाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 15 Aug 2023 02:39 PM IST
सार
प्रदेश की राजधानी में तीन दिन से जारी मूसलाधार बारिश से सोमवार व मंगलवार को अब तक 200 से ज्यादा पेड़ ढह चुके हैं। वन विभाग के अनुसार बीते दो दिन के भीतर ही शहर में 250 से ज्यादा पेड़ ढह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन