फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में इस दिन फिर बारिश और बर्फबारी के आसार, माइनस में पांच शहरों का पारा

Wed, 05 Feb 2020 07:04 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Feb 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
Rain and snowfall in Himachal this day again, mercury of five cities in minus
त्रिलोकीनाथ गांव लाहौल - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति और चंबा के अजोग के लिए बुधवार को हेलीकाप्टर की दो उड़ानें हुई हैं। इसमें करीब 77 लोगों ने रोहतांग दर्रा को आरपार किया है। सरकार की ओर से हेलीकाप्टर की उड़ानें होने से आम लोगों ने राहत की सांस ली है। पहली उड़ान बुधवार को भुंतर-अजोग-भुंतर के लिए हुई। भुंतर से अजोग के लिए 16 लोग और यहां से 22 लोग कुल्लू के लिए लिफ्ट किए गए।

Rain and snowfall in Himachal this day again, mercury of five cities in minus
लाहौल घाटी - फोटो : अमर उजाला

दूसरी उड़ान भुंतर-स्तींगरी-भुंतर के बीच हुई है। इस उड़ान में 20 लोगों को लाहौल पहुंचाया और 19 लोगों को कुल्लू के भुंतर एयरपोर्ट उतारा गया है। कुल्लू में तैनात उड़ान समिति के प्रभारी अशोक कुमार ने कहा कि गुरुवार  को लाहौल के लिए दो हेलीकाप्टर की उड़ानें होंगी। पहली उड़ान भुंतर-तांदी डाइट-भुंतर तथा दूसरी उड़ान भुंतर-बारिंग-भुंतर के लिए होगी। उन्होंने कहा कि दोनों उड़ानें मौसम पर निर्भर रहेंगी।

Rain and snowfall in Himachal this day again, mercury of five cities in minus
सोलंगनाला - फोटो : अमर उजाला

वहीं, हिमाचल के कुछ मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में गुरुवार को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी जिलों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सात से 10 फरवरी तक प्रदेश भर में धूप खिलने की संभावना जताई है। 11 फरवरी से दोबारा मौसम खराब होने के आसार हैं। बुधवार को प्रदेश भर में मौसम साफ रहा। राजधानी शिमला में दोपहर तक धूप खिलने के बाद शाम पांच बजे के बाद बादल छा गए। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rain and snowfall in Himachal this day again, mercury of five cities in minus
जलोड़ी दर्रा - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 21.3, भुंतर में 18.8, बिलासपुर-सुंदरनगर में 18.5, कांगड़ा में 18.4, हमीरपुर में 18.1, चंबा में 17.7, सोलन में 17.6, नाहन में 16.2, शिमला में 11.7, धर्मशाला में 11.2, डलहौजी में 5.3, कल्पा में 1.3 और केलांग में माइनस 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के न्यूनतम तापमान में अभी कमी दर्ज होगी। शुक्रवार के बाद तापमान में कुछ सुधार आने की संभावना है। पांच शहरों का न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है। 

विज्ञापन
Rain and snowfall in Himachal this day again, mercury of five cities in minus
सोलंगनाला - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र                    न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग                    - 10.9
कल्पा                    - 8.5
मनाली                    - 2.8
कुफरी                    - 2.3
डलहौजी                - 0.9
शिमला                    0.4

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed