फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: सूरजकुंड मेले में हिमाचल की पारंपरिक धुनों पर झूमे दर्शक, 140 कलाकारों ने दीं प्रस्तुतियां

Tue, 04 Feb 2020 08:40 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Feb 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
traditional tunes of Himachal in Surajkund Mela, cultural performances remained attraction
- फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में मंगलवार की शाम थीम राज्य हिमाचल के नाम रही। देवभूमि हिमाचल की पारंपरिक धुनों पर मेले में मौजूद लोग जमकर झूमे। शाम छह बजे से मेले के चौपाल पर सभी जिलों के 140 कलाकारों ने सांस्कृतिक नृत्य पेश किए। पारंपरिक वेशभूषा में वाद्य यंत्रों के साथ प्रस्तुत किए कार्यक्रम मेले में आकर्षण का केंद्र रहे।

traditional tunes of Himachal in Surajkund Mela, cultural performances remained attraction
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार मंगलवार को मेले में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। सांस्कृतिक संध्या के दौरान हिमाचल प्रदेश की गौरवमयी सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती एक विशेष नृत्य नाटिका दर्शाई र्ग। इसके माध्यम से हिमाचल के प्राकृतिक सौंदर्य तथा जीवन शैली को दर्शाया गया। नृत्य नाटिका के मंचन से उपस्थित लोगों को हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू करवाया गया।

traditional tunes of Himachal in Surajkund Mela, cultural performances remained attraction
- फोटो : अमर उजाला

इस दौरान पूरे पंडाल का वातावरण हिमाचलमय हो गया। पूनम शर्मा द्वारा नृत्य नाटिका को निर्मित व निर्देशित किया गया। हिमाचल प्रदेश के धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से तैयार इस नृत्य नाटिका में प्राकृतिक सौंदर्य व जीवंत संस्कृति को बहुत खूबसूरती से प्रदर्शित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
traditional tunes of Himachal in Surajkund Mela, cultural performances remained attraction
- फोटो : अमर उजाला

चंबा जिला के शिव पूजन, कांगड़ा के झमाकड़ा, लाहौल स्पीति की बौद्ध संस्कृति, शिमला की नाटी, सिरमौर के ठोडा व प्रात नृत्य, मंडी जिला की लुड्डी, किन्नौर की कायंग नाटी तथा कुल्लू जिला की देव संस्कृति को दर्शाती इस नृत्य नाटिका के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक झलक को एक सूत्र में पिरोया गया जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। 

विज्ञापन
traditional tunes of Himachal in Surajkund Mela, cultural performances remained attraction
- फोटो : अमर उजाला

सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला 16 फरवरी तक चलेगा। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले में हिमाचल के 70 हस्तशिल्प, हथकरघा बुनकरों और कारीगरों के स्टॉल लगाए गए हैं। पर्यटन निगम के स्टाल में हिमाचल के विभिन्न व्यंजन बनाए जा रहे हैं जो पर्यटकों औरोगों को खूब पसंद आ रहे हैं और इन्हें धाम के रूप में पत्तल में परोसा जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed