फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pwd delegation met Chief Secretary bk agrawal against Service extension

मुख्य सचिव से मिला लोनिवि का प्रतिनिधिमंडल, सेवा विस्तार का किया विरोध

Sat, 06 Apr 2019 05:04 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Apr 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
pwd delegation met Chief Secretary bk agrawal against Service extension
फाइल फोटो

लोक निर्माण विभाग में सेवा विस्तार का विरोध शुरू हो गया है। 31 मार्च को सेवानिवृत्ति के बाद लोनिवि के मुख्य अभियंता और एक अधीक्षण अभियंता को सेवा विस्तार दिया गया है। इसका लोनिवि के अधिकारियों ने विरोध किया है।

विज्ञापन


शनिवार को लोनिवि हमीरपुर, ऊना और कांगड़ा जिले के दो दर्जन अभियंताओं का प्रतिनिधिमंडल शिमला से धर्मशाला जाते समय मुख्य सचिव बीके अग्रवाल से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने सेवा विस्तार का विरोध किया।
विज्ञापन


कहा कि इससे सालों से पदोन्नति की राह देख रहे जेई, एसडीओ, एक्सईएन, एसई और मुख्य अभियंता प्रभावित हो रहे हैं। मुख्य सचिव को बताया कि 19-12-2017 को उच्च न्यायालय भी इस संदर्भ में फैसला सुना चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेवाविस्तार देकर उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना की जा रही

हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि केवल उन्हीं परिस्थितियों में सेवा विस्तार दिया जा सकता है, जब विभाग में संबंधित पद के लिए योग्य अधिकारियों की कमी हो या निचली पंक्ति में बैठे अधिकारी की ऊंचे पद के लिए योग्यता न हो।

इस फैसले के बाद सरकार ने 8 फरवरी, 2018 को अधिसूचना भी जारी की है। अब विभाग में सेवाविस्तार देकर उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना की जा रही है।

लोनिवि के अधिकारियों ने कहा कि सेवाविस्तार देने से नीचे के सैकड़ों अभियंताओं की पदोन्नति रुक गई है, जिससे अधिकारियों में रोष है। मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने प्रतिनिधिमंडल को इस संदर्भ में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed