फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: शिमला में अब महिला का सैंडल ले गया उत्पाती बंदर, आइसक्रीम नहीं मिली तो चबा डाला, नंगे पांव लौटना पड़ा

Fri, 06 May 2022 09:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 May 2022 09:14 PM IST
विज्ञापन
now the monkey took the sandals of the woman and chewed In Shimla, returned barefoot
महिला का सैंडल ले गया उत्पाती बंदर। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रिज मैदान पर आए दिन लोगों और सैलानियों के चश्मे छीनने वाले उत्पाती बंदर ने शुक्रवार को एक महिला का सैंडल उड़ा लिया। यह महिला युवती के साथ रिज के दौलत सिंह पार्क में बैठी थी। दोपहर करीब 12:50 बजे अचानक यह उत्पाती बंदर यहां आया और आराम से बैंच पर बैठी महिला के पैर से सैंडल निकाल लिया।


सैंडल को मुंह में लिए बंदर थोड़ी दूर आगे पार्क की रैलिंग पर जाकर बैठ गया। महिला ने शोर मचाया।

इतने में आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। बंदर सैंडल को अपने पैर के नीचे दबाकर बैठा रहा। रिज पर काम करने वाले फोटोग्राफरों ने बताया कि यह रोज लोगों का सामान लूटता है। आइसक्रीम देने पर ही सामान लौटाता है। महिला तुरंत पास के एचपीएमसी स्टोर पर गई और एक आइसक्रीम ले आई।  आइसक्रीम देने के लिए हाथ आगे बढ़ाया ही था कि अचानक साथ लगते पेड़ पर बैठे दूसरे बंदर ने यह आइसक्रीम झपट ली।

now the monkey took the sandals of the woman and chewed In Shimla, returned barefoot
सैंडल चबाता बंदर। - फोटो : अमर उजाला

उधर, सैंडल छीनने वाला बंदर रैलिंग पर बैठा रहा। महिला दूसरी आइसक्रीम के लिए मुड़ने लगी कि यह बंदर पेड़ पर चढ़ गया। आइसक्रीम न मिलने पर गुस्साए बंदर ने सैंडल चबा डाली।

now the monkey took the sandals of the woman and chewed In Shimla, returned barefoot
बंदर का आतंक। - फोटो : संवाद

करीब पौना घंटा तक महिला समेत स्थानीय लोग सैंडल वापस लेने के लिए मशक्कत करते रहे लेकिन जब नहीं मिला तो थक हारकर महिला ने दूसरी सैंडल निकालकर बंदर की ओर फेंक दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
now the monkey took the sandals of the woman and chewed In Shimla, returned barefoot
महिला को नंगे पांव जाना पड़ा। - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद महिला नंगे पांव बाजार की ओर चली गई। रिज मैदान पर उत्पाती बंदरों के चलते आए दिन दर्जनों लोगों से छीनाझपटी हो रही है।


 
विज्ञापन
now the monkey took the sandals of the woman and chewed In Shimla, returned barefoot
सैंडल के साथ पेड़ पर चढ़ा बंदर। - फोटो : अमर उजाला

यह उत्पाती बंदर चश्मे और दूसरे सामान लेकर लोगों से खाने-पीने की चीजें लेता है। उधर, वन विभाग ने हेल्पलाइन सेवा तो जारी की है, लेकिन उस पर मिलने वाली शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होती।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed