फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शारदीय नवरात्र: कोरोना पर आस्था भारी, शक्तिपीठों में उमड़े श्रद्धालु, देखें शानदार तस्वीरें

Sat, 17 Oct 2020 08:58 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 17 Oct 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
Navratri 2020: Faith heavy on Coronavirus, devotees thronged in Shaktipeeths, see spectacular pics
- फोटो : अमर उजाला

शरद महीने में ठंडी हवाओं के बीच हिमाचल में शनिवार को पावन नवरात्र पर्व का आगाज हो गया। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन देवभूमि की प्रसिद्ध शक्तिपीठों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। देश-प्रदेश और विदेश से हजारों की संख्या में श्रद्धालु मैया के दरबार पहुंचे और नतमस्तक होकर सुख-शांति की कामना की। कोई नतमस्तक होकर तो किसी ने पालकी में मंदिर पहुंचकर देवियों के दर्शन किए। 


 
Navratri 2020: Faith heavy on Coronavirus, devotees thronged in Shaktipeeths, see spectacular pics
- फोटो : अमर उजाला

शनिवार सुबह से ही भक्त मंदिरों में पहुंच गए। लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। कोरोना से बचाव के लिए श्रद्धालुओं को सोशल डिस्टेंसिंग और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही मंदिरों में प्रवेश मिला। कोरोना संकट के बीच शनिवार सुबह पांच बजे शक्तिपीठ छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी के कपाट खुलते ही श्रद्धालु उमड़ पड़े। कोरोना महामारी के बावजूद करीब 10000 भक्तों ने मां के पिंडी के रूप में दर्शन किए।     

Navratri 2020: Faith heavy on Coronavirus, devotees thronged in Shaktipeeths, see spectacular pics
- फोटो : अमर उजाला

वहीं, जिला कांगड़ा के तीनों शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ आई। ज्वालाजी मंदिर में देर शाम करीब 7 बजे तक 5000 श्रद्धालुओं ने मां की ज्योतियों के दर्शन किए। शक्तिपीठ बज्रेश्वरी देवी मंदिर में शाम 6 बजे तक 1396 श्रद्धालुओं ने देवी दर्शन किए। इनमें से 1146 बाहरी राज्यों और 259 स्थानीय लोगों ने मंदिर में माथा टेका। चामुंडा मंदिर में शाम 6 बजे तक 1800 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri 2020: Faith heavy on Coronavirus, devotees thronged in Shaktipeeths, see spectacular pics
- फोटो : अमर उजाला

उधर, नयना देवी मंदिर में भी काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मेला नोडल अधिकारी हुस्न चंद ने बताया कि पहले नवरात्र पर पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, यूपी, दिल्ली, चंडीगढ़ और यूके से 6849 श्रद्धालुओं ने मां के दरबार शीश नवाया। शनिवार को कुल 8021 श्रद्धालुओं ने मां के दरबार पहुंच कर अपनी मन्नत पूरी की।



 
विज्ञापन
Navratri 2020: Faith heavy on Coronavirus, devotees thronged in Shaktipeeths, see spectacular pics
- फोटो : अमर उजाला

इनमें कोई घुटनों के बल मां के द्वार पहुंचा तो किसी ने पालकी में मंदिर पहुंचकर मां के दर्शन किए। शनिवार को मध्यकालीन आरती के समय दोपहर 12 से 12 बजकर 30 मिनट तक नयनादेवी मंदिर बंद रहा। 17 से 25 अक्तूबर तक चलने वाले इन नवरात्रों में मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed