फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Martyr Vijay Kumar: दुल्हन के लिबास में तस्वीर चूमकर दी शहीद पति को अंतिम विदाई, छह साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

Mon, 21 Aug 2023 10:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 21 Aug 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
Martyr Vijay Kumar: The bid adieu given to the shaheed husband in the dress of the bride, the six year old son
दुल्हन के लिबास में शहीद पति को अंतिम विदाई। - फोटो : अमर उजाला

लद्दाख के लेह जिले में सड़क हादसे में शहीद हुए हिमाचल प्रदेश के शिमला के नेहरा पंचायत के डिमण गांव निवासी हवलदार विजय कुमार का सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया। हेलिकाप्टर से शहीद  के पार्थिव शरीर को पहले चंडीगढ़ से अनाडेल हेलीपैड में लाया गया। इसके बाद धामी बस अड्डे से पैतृक गांव तक पार्थिव देह ले जाने के दौरान जगह-जगह लोगों की भीड़ रही।



25 किलोमीटर पैदल यात्रा करते हुए ग्रामीण और जनप्रतिनिधि शहीद के पार्थिव शरीर को लेकर जैसे ही डिमण गांव पहुंचे, हर तरफ चीख-पुकार का माहौल हो गया। इस दौरान हर आंख नम हो गई।  ग्रामीणों ने फूलों से शहीद को श्रद्धांजलि दी। शहीद की अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। पत्नी निर्मला ने दुल्हन के लिबास में शहीद पति को अंतिम विदाई दी। शहीद के बेटे दक्ष (6) ने ताऊ संजीव की गोद से पिता की चिता को मुखाग्नि दी तो हर आंख भर आई।

Martyr Vijay Kumar: The bid adieu given to the shaheed husband in the dress of the bride, the six year old son
तस्वीर चूमकर दी शहीद पति को अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला

जब तक सूरज चांद रहेगा, विजय तेरा नाम रहेगा... की गूंज के बीच निर्मला ने पति की तस्वीर को चूमा तो हर किसी की आंख नम हो गई।  शहीद की अंतिम यात्रा में भी जब तक सूरज चांद रहेगा, विजय तेरा नाम रहेगा गूंजता रहा। इस दौरान मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी गांव में पहुंचकर संवेदना व्यक्त की।

Martyr Vijay Kumar: The bid adieu given to the shaheed husband in the dress of the bride, the six year old son
शहीद विजय कुमार की अंतिम यात्रा। - फोटो : अमर उजाला

12 मई को ड्यूटी पर गए थे विजय
19 अगस्त को लद्दाख के लेह जिले में सड़क दुर्घटना में सेना के दो जेसीओ समेत नौ जवानों की मौत हो गई थी। इसमें जिले के शिमला (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र के उप तहसील धामी के नेहरा पंचायत के सैनिक विजय कुमार (36) भी वीरगति को प्राप्त हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Martyr Vijay Kumar: The bid adieu given to the shaheed husband in the dress of the bride, the six year old son
शहीद की अंतिम यात्रा में जनसैलाब। - फोटो : अमर उजाला

2006-07 से 217 मीडियम आर्टेलेरी रेजिमेंट में लेह-लद्दाख में तैनाती थी। करीब डेढ़ महीने की छुट्टी के बाद 12 मई को ड्यूटी पर गए थे। पंचायत प्रधान मीरा देवी ने बताया कि पूरे रिति-रिवाज के साथ शहीद विजय का अंतिम संस्कार किया गया है।

विज्ञापन
Martyr Vijay Kumar: The bid adieu given to the shaheed husband in the dress of the bride, the six year old son
शहीद विजय कुमार के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

शहीद विजय कुमार का जन्म नेहरा पंचायत के डिमण गांव में हुआ था। उनकी पत्नी निर्मला, बेटा अंशुल डेढ़ साल और दूसरा बेटा 6 साल का दक्ष पिता की शहादत से सदमे में हैं। माता कौशल्या और पत्नी निर्मला तिरंगे में लिपटी विजय की पार्थिव देह को देखकर बेसुध हो गईं। विजय के पिता बाबू राम मध्य वर्गीय परिवार से संबंधित है। परिवार में विजय सबसे छोटा था। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जबकि भाई निजी व्यवसाय करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed