नौवें राष्ट्रीय शरदोत्सव के दौरान सोमवार को मनाली के मालरोड पर सैकड़ों महिलाओं ने कुल्लवी नाटी डाली। राइट बैंक की करीब 600 महिलाओं ने महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। लाल धाठू और काले पट्टू के साथ महिलाओं ने करीब एक घंटा नाटी डाली। इसे देखने के लिए मालरोड में हजारों सैलानी उमड़ पड़े। कई पर्यटक पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य करतीं महिलाओं का वीडियो भी बनाते नजर आए। पूरा माल रोड खचाखच भरा हुआ था। लोगों ने होटल, दुकानों और अन्य भवनों की छतों पर चढ़कर नाटी का लुत्फ उठाया।
मनाली विंटर कार्निवाल: पारंपरिक वेशभूषा में 600 महिलाओं ने डाली नाटी, महिला सशक्तीकरण का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 03 Jan 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन