फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिमला: धोनी ने तीन दिन में तीसरा होम स्टे बदला, अब सुकून के पल बिताने कोटखाई पहुंचे

Mon, 21 Jun 2021 10:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोटखाई (रोहडू)
अमर उजाला नेटवर्क, कोटखाई (रोहडू) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 21 Jun 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Mahendra Singh Dhoni changed third home stay in three days in shimla, reached Kotkhai
कोटखाई में महेंद्र सिंह धोनी। - फोटो : अमर उजाला

 भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में हैं। पिछले तीन दिनों में उन्होंने तीसरा होम स्टे बदला लिया है। सोमवार को धोनी शिमला के कनलोग से कोटखाई पहुंच गए। वे रत्नाड़ी गांव के समीप मीनाबाग में होम स्टे में परिवार के साथ रात गुजारेंगे। धोनी दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे कड़ी सुरक्षा के साथ वाया नारकंडा से यहां पहुंचे हैं।



 धोनी के मीनाबाग पहुंचने की सूचना के बाद कलबोग बागी के रत्नाड़ी में उनके प्रशंसक मिलने के लिए काफी उत्सुक हैं। लेकिन जिस स्थान पर धोनी रुके हैं वहां किसी को जाने की अनुमति नहीं है। मीनाबाग में मालिक संजय औस्टा की ओर से भी लोगों के यहां आने पर पूरी रोक लगाई गई है। बता दें इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी शिमला व्हाइट हेवन होम स्टे मैहली में रुके। इसके बाद धोनी कनलोग के एक होम स्टे में रुके। 

Mahendra Singh Dhoni changed third home stay in three days in shimla, reached Kotkhai
होम स्टे कोटखाई - फोटो : अमर उजाला

जिस स्थान पर धोनी परिवार के साथ ठहरे हैं वह होम स्टे सेब के बगीचे में है। घर को पुरातन शैली में बनाया गया है। घर में सारी व्यवस्था पुराने तरीके की है। इस घर के पास कुत्ते, बिल्ली, मुर्गे भी पाले गए हैं।

Mahendra Singh Dhoni changed third home stay in three days in shimla, reached Kotkhai
कोटखाई में धोनी - फोटो : अमर उजाला

यहां पर धोनी के लिए हिमाचली व्यंजनों की खाने में व्यवस्था की गई है। बता दें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 18 जून को अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ शिमला आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahendra Singh Dhoni changed third home stay in three days in shimla, reached Kotkhai
कोटखाई में परिवार के साथ धोनी। - फोटो : ms dhoni

 सभी शिमला के व्हाइट हेवन होम स्टे मैहली में रुके थे। धोनी की एक झलक पाने को स्थानीय लोग और उनके प्रशंसक बेताब दिखे। इसके बाद वह शिमला शहर के कनलोग के एक होम स्टे में रुके।

विज्ञापन
Mahendra Singh Dhoni changed third home stay in three days in shimla, reached Kotkhai
हिमाचली टोपी में दिखे धोनी। - फोटो : अमर उजाला

एक प्रशंसक ने धोनी को हिमाचली टोपी भी पहनाई। धोनी ने सोशल मीडिया पर टोपी के साथ तस्वीर साझा की थी। अब सुकून के पल बिताने शिमला के कोटखाई पहुंच गए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed