फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जयराम के मंत्री अनिल का भाजपा पर हमला, कहा-मैं करूंगा सर्जिकल स्ट्राइक

Wed, 10 Apr 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh अनिमेष कौशल, अमर उजाला, शिमला
अनिमेष कौशल, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 10 Apr 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: jairam govt minister anil sharma statement over bjp in shimla
फाइल फोटो

पिता सुखराम और बेटे आश्रय के कांग्रेस में जाने के बाद दोराहे पर खड़े जयराम सरकार में ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने पहली बार सत्तारूढ़ भाजपा पर सीधा हमला बोला।

lok sabha election 2019: jairam govt minister anil sharma statement over bjp in shimla
अनिल शर्मा

बेटे आश्रय शर्मा के कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ने से इस्तीफे के लिए चौतरफा दबाव के बीच उन्होंने कहा-अब मैं करूंगा सर्जिकल स्ट्राइक। अनिल ने आश्रय के कांग्रेस में जाने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और परिवारवाद पर प्रेम कुमार धूमल को निशाने पर लिया। 

lok sabha election 2019: jairam govt minister anil sharma statement over bjp in shimla
फाइल फोटो

अनिल शर्मा ने स्पष्ट संकेत दिए कि राजनीति के लिए अपने परिवार के टुकड़े नहीं कर सकता। मंडी संसदीय क्षेत्र में गरमाई राजनीति के बीच ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा मंगलवार को शिमला पहुंच गए। अमर उजाला से उन्होंने लंबी बात की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha election 2019: jairam govt minister anil sharma statement over bjp in shimla
सवाल : भाजपा नेता बोल रहे हैं कि आप पर सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे?
अनिल शर्मा : मैं राजनीति में नया नहीं हूं। भाजपा से पहले सर्जिकल स्ट्राइक मैं करूंगा। मैं अभी बंधा हुआ हूं। कुछ दिनों में ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। मैंने कभी दोहरी राजनीति नहीं की है। बेटे के कांग्रेस में जाने को लेकर चल रही बात मुख्यमंत्री को करीब दो माह पहले बता दी थी। तब सीएम बोले थे कि आप कांग्रेस छोड़ कर आए हैं। कांग्रेस में आश्रय की अगर एंट्री हो भी गई तो भी मंडी में कांग्रेस का दूल्हा कोई और ही होगा। मुख्यमंत्री ने मेरी बात को हल्के में लिया। 
विज्ञापन
lok sabha election 2019: jairam govt minister anil sharma statement over bjp in shimla
फाइल फोटो

सवाल : भाजपा आप पर इस्तीफे का दबाव बना रही है। इस पर क्या कहेंगे?
अनिल शर्मा : इस्तीफा देकर मैं उपचुनाव का दोष अपने ऊपर क्यों लूं। अब मेरे बारे में फैसला भाजपा को लेना है। जिस पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को नहीं छोड़ा, उनके लिए मैं क्या चीज हूं। मैं बतौर विधायक पूरे पांच साल जनता की सेवा करूंगा। विधानसभा में जनता की आवाज बुलंद करूंगा। मंडी पहले सेफ सीट थी, भाजपा ने इस समीकरण को खराब किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed