फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

JOA IT Paperleak: पेपर खरीदने वाले ग्राहक ढूंढता था 31 साल का कोचिंग सेंटर संचालक, ऐसे पक्की होती थी डील

Sun, 25 Dec 2022 11:00 AM IST
Krishan Singh प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sun, 25 Dec 2022 11:00 AM IST
विज्ञापन
JOA IT Paperleak case update, At the age of 31 ther operator of the coaching center became dalal,know how the
आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। - फोटो : संवाद

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती परीक्षाओं के पेपर बेचने वाले गिरोह में 31 वर्षीय संजीव कुमार दलाल का काम करता था। उसने हमीरपुर शहर में अपना टाइपिंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट और कोचिंग सेंटर भी चला रखा था। इस दौरान क्लर्क भर्ती की तैयारी करने वाले युवा जब उसके कोचिंग सेंटर में आते तो वह उनसे प्रश्नपत्र के बदले पैसों की डील करता। डील पक्की होने के बाद वह कर्मचारी चयन आयोग की गोपनीय शाखा में तैनात वरिष्ठ सहायक ऊमा आजाद के घर ले जाता।



यहां पर पैसे वसूलने के बाद वह अभ्यर्थियों को भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र उपलब्ध करवाते थे। विजिलेंस की पूछताछ में यह बात सामने आई है। शुक्रवार को भी संजीव कुमार ने दो अभ्यर्थियों से डील पक्की होने के बाद ढाई लाख रुपये में एक अभ्यर्थी को प्रश्नपत्र उपलब्ध करवाने की बात कही थी। लेकिन एक अभ्यर्थी ने विजिलेंस में इसकी सूचना दे दी। इसके बाद विजिलेंस ने इस गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए जाल बिछाया और उसमें कामयाबी भी मिली।

JOA IT Paperleak case update, At the age of 31 ther operator of the coaching center became dalal,know how the
आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। - फोटो : संवाद

जल्दी से और शार्टकट तरीके से और अधिक पैसे कमाने के लालच ने वरिष्ठ सहायक ऊमा आजाद को जेल पहुंचा दिया। हैरानी की बात यह है कि एक जनवरी को ऊमा आजाद ने अधीक्षक के पद पर पदोन्नत होना था। लेकिन उससे पहले ही वह विजिलेंस के राडार में आ गई।

JOA IT Paperleak case update, At the age of 31 ther operator of the coaching center became dalal,know how the
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला

चयन आयोग के सचिव समेत अन्य कर्मचारियों से भी होगी पूछताछ
आयोग के वरिष्ठ सहायक के सलाखों के पीछे पहुंचने के बाद विजिलेंस की अगली कार्रवाई अब चयन आयोग के सचिव समेत अन्य कर्मचारियों के खिलाफ भी शुरू होने वाली है। जेओए पेपर बेचने के मामले में आयोग के सचिव और गोपनीय शाखा समेत परीक्षा शाखा में तैनात अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
JOA IT Paperleak case update, At the age of 31 ther operator of the coaching center became dalal,know how the
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर। - फोटो : अमर उजाला

विजिलेंस को शक है कि इस मामले में ऊमा आजाद के अलावा अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। क्योंकि गोपनीय शाखा पर सचिव का पूरा नियंत्रण होता है।  

विज्ञापन
JOA IT Paperleak case update, At the age of 31 ther operator of the coaching center became dalal,know how the
आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। - फोटो : संवाद

परीक्षा की आगामी तिथि तय करने में लगेगा समय : डॉ. संजय
आयोग के चेयरमैन डॉ. संजय ठाकुर ने कहा कि जेओए आईटी की रविवार को होने वाली परीक्षा रद्द कर दी गई है। अब नए सिरे से इस भर्ती के लिए प्रश्नपत्रों की प्रिंटिंग होगी। वहीं, बर्फबारी का समय शुरू हो रहा है। ऐसे में मौसम को ध्यान में रखते हुए ही जेओए आईटी भर्ती परीक्षा की आगामी तिथि तय होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed