हिमाचल की चोटियों और रोहतांग में बर्फबारी के बाद देशभर के पर्यटक मनाली का रुख करने लगे हैं। बर्फ के दीदार के लिए मनाली-सोलंगनाला में सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है। तीन दिनों के भीतर कुल्लू-मनाली में करीब 15 फीसदी पर्यटक बढ़े हैं।
मनाली के स्नो प्वाइंटों में भी बर्फ देखने को सैलानी पहुंच रहे हैं। सोलंगनाला के साथ फातरू और कोठी में पर्यटकों ने खिली धूप के बीच बर्फ में जमकर मस्ती की। रविवार को सोलंगनाला में पर्यटकों ने कुल्लवी परिधानों के साथ स्कीइंग के साथ याक, स्नो स्कूटर और घुड़सवारी का आनंद लिया।
3 of 9
सोलंगनाला
- फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी के बाद सैलानियों से पर्यटन नगरी मनाली गुलजार हो गई है। मनाली के पर्यटन कारोबारियों की बांछें खिल गई हैं। मनाली के स्नो प्वाइंटों में हुई ताजा बर्फबारी से सैलानियों ने 15 नवंबर तक ऑनलाइन बुकिंग तेज कर दी है। मनाली के होटलियर चंद्र सेन ठाकुर, टेक चंद, विजय ठाकुर, रूपेश गौतम तथा राकेश शर्मा ने बताया कि रोहतांग पास सहित मनाली के सभी पर्यटन स्थलों पर हुई ताजा बर्फबारी के कारण होटल में बुकिंग तेज हो गई है।
मनाली में पर्यटकों की संख्या बढ़ने से पर्यटन कारोबारियों ने अपना स्टाफ वापस बुलाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि मनाली में विंटर सीजन का आगाज अच्छा हुआ है। टूरिज्म डेवलपमेंट काउंसिल के सदस्य चमन कपूर ने बताया कि दिवाली के बाद मनाली में सैलानियों से रौनक आई है। मनाली होटल एसोसिएशन के प्रधान अनूप राम ठाकुर ने कहा कि ताजा हिमपात से मनाली के होटलियरों को सैलानी के आगमन की आस जगी है। बताया कि मनाली में जहां पर्यटक बढ़ा है, वहीं होटलों की बुकिंग भी की जा रही है।
वहीं, बर्फबारी से मनाली-लेह, साच मार्ग अभी बंद है। लोक निर्माण विभाग का दावा है कि मौसम खुलने से बंद मार्गों को यातायात के लिए बहाल किया गया है। बीआरओ भी रोहतांग बहाली में जुटा हुआ है। बताया जा रहा है कि अगर मौसम खराब नहीं हुआ तो मनाली-लेह मार्ग आज शाम तक बहाल किया जा सकता है।