फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में चोटियां बर्फ से लकदक, लाहौल में जमने लगे पेयजल स्रोत, मनाली में उमड़े सैलानी

Sun, 10 Nov 2019 10:27 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू/कोकसर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू/कोकसर Published by: Krishan Singh Updated Sun, 10 Nov 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
Peaks in Himachal covered with snow, spectacular view in Rohtang as soon as the weather opens
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल की चोटियों पर दो दिन बर्फबारी के बाद शनिवार को अधिकतर भागों में मौसम साफ हो गया। कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कांगड़ा, मंडी की चोटियां बर्फ से लकदक हैं। वहीं, मौसम खुलने के बाद रोहतांग में बर्फ का शानदार नजारा देखने को मिला।

Peaks in Himachal covered with snow, spectacular view in Rohtang as soon as the weather opens
- फोटो : अमर उजाला

 रोहतांग दर्रा में करीब 120 सेंटीमीटर बर्फबारी होने से यह वाहनों की आवाजाही के लिए अवरुद्ध है। ऐसे में मनाली-लेह मार्ग पर भी वाहनों के पहिये थम गए हैं। मनाली-लेह मार्ग बंद होने से जनजातीय क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।  मौसम खुलते ही शनिवार को बीआरओ ने रोहतांग दर्रे को बहाल करने के लिए मनाली-लेह मार्ग से बर्फ हटाने का अभियान शुरू कर दिया है।

Peaks in Himachal covered with snow, spectacular view in Rohtang as soon as the weather opens
- फोटो : अमर उजाला

मनाली और लाहौल की तरफ से सीमा सड़क संगठन ने बर्फ हटाने के लिए मशीनें लगा दी हैं। लाहौल की तरफ से बर्फ हटाते हुए बीआरओ की टीम दस किलोमीटर, जबकि मनाली की तरफ से सात किलोमीटर आगे तक पहुंच गई है। हालांकि रोहतांग में चार फीट तक बर्फ गिरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Peaks in Himachal covered with snow, spectacular view in Rohtang as soon as the weather opens
- फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि अगर मौसम खराब नहीं हुआ तो मनाली-लेह मार्ग को रविवार तक बहाल किया जा सकता है। बर्फबारी से दर्रा बंद होने के चलते लाहौल में कई लोग फंसे हुए हैं। सीमा सड़क संगठन उन्हें टनल से आवाजाही की अनुमति नहीं दे रहा है। ऐसे में रोहतांग दर्रा बहाल होने के बाद ही लोगों को राहत मिलेगी। दूसरी ओर 48 घंटों तक लगातार बर्फबारी के बाद शनिवार को सूर्य के दर्शन होने से घाटी के लोगों ने राहत की सांस ली। 

विज्ञापन
Peaks in Himachal covered with snow, spectacular view in Rohtang as soon as the weather opens
- फोटो : अमर उजाला

पिछले दो दिनों से रोहतांग दर्रा, बारालाचा पास, कुंजुम सहित जनजातीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के चलते मनाली लेह, मनाली काजा और लाहौल घाटी का संपर्क बाहरी दुनिया से कटा हुआ है। चंद्रा और तोद घाटी के संपर्क मार्ग भी यातायात के लिए ठप है। हालांकि बीआरओ ने मुस्तैदी दिखाते हुए शनिवार को घाटी के सभी मुख्य मार्ग से बर्फ हटाकर यातायात बहाल कर दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed