फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौसम: हिमाचल के पांच जिलों में भारी बर्फबारी, एचआरटीसी के 200 रूट प्रभावित, 80 ट्रांसफार्मर भी ठप

Tue, 04 Jan 2022 07:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Jan 2022 07:32 PM IST
विज्ञापन
himachal weather update: Heavy snowfall in tribal areas, rain in Shimla, bus services stalled in Lahaul
लाहौल में भारी बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला

नए साल की पहली बर्फबारी से हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले भागों ने सफेद चादर ओढ़ ली है।पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में आए बदलाव से मंगलवार को कुल्लू, लाहौल, मंडी, चंबा और किन्नौर जिला में भारी बर्फबारी हुई है। शिमला के कुफरी और मनाली शहर में नए साल का पहला हिमपात हुआ है। राजधानी शिमला समेत प्रदेश भर के अधिकांश क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। तीन नेशनल हाईवे समेत 188 से अधिक सड़कों पर यातायात ठप रहने से एचआरटीसी के 200 रूट बंद हो गए हैं। प्रदेश में 80 ट्रांसफार्मर, सात पेयजल योजनाएं बंद होने से कई क्षेत्रों में दूरसंचार और बिजली-पानी की सप्लाई ठप हो गई।



पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। पांगी में डेढ़ फीट और अटल टनल के पास 10 सेंटीमीटर बर्फ  गिरी। सोलंगनाला से आगे पर्यटक वाहनों के जाने पर रोक लगा दी गई है। ताजा बर्फबारी के बाद एनएच-पांच नारकंडा में यातायात के लिए बंद हो गया है। रामपुर, किन्नौर से शिमला की ओर जाने वाली बसों को वाया बंसतपुर, सुन्नी और किंगल होकर भेजा जा रहा है।

himachal weather update: Heavy snowfall in tribal areas, rain in Shimla, bus services stalled in Lahaul
चंबा में पांगी क्षेत्र में भारी बर्फबारी। - फोटो : संवाद

कुफरी, खिड़की, खड़ापत्थर मार्ग बंद हो गए हैं। राजधानी शिमला में दिन भर बारिश जारी रही। पर्यटन नगरी मनाली, सोलंगनाला, कोठी, गुलाबा, मढ़ी में हल्की बर्फबारी हुई है। हिमपात के बाद लाहौल में एचआरटीसी की बस सेवा बंद हो गई है।  

himachal weather update: Heavy snowfall in tribal areas, rain in Shimla, bus services stalled in Lahaul
लाहौल में भारी बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला

रोहतांग दर्रा सहित बारालाचा पास, कुंजम दर्रा, शिंकुला पास और घेपन पीक सहित बड़ा शिगरी और छोटा शिगरी ग्लेशियर में भारी बर्फबारी हुई है। जिला मुख्यालय को जलोड़ी दर्रा होकर जोड़ने वाला नेशनल हाईवे 305 बर्फबारी से ठप हो गया है। धौलाधार की पहाडि़यों, दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में 15 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal weather update: Heavy snowfall in tribal areas, rain in Shimla, bus services stalled in Lahaul
बर्फबारी से खड़ी हुईं बसें। - फोटो : संवाद

जंजैहली-शिकारी देवी, चैलचौक-कमरुनाग सड़कें बंद हो गई हैं। किन्नौर जिला में रक्षम-छितकुल मार्ग पर एचआरटीसी की बस फिसलकर सड़क किनारे लटक गई। हादसे के समय बस में चालक और परिचालक ही थे। दोनों सुरक्षित हैं। ऊना में बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। 

विज्ञापन
himachal weather update: Heavy snowfall in tribal areas, rain in Shimla, bus services stalled in Lahaul
बर्फबारी के बीच जाते लोग। - फोटो : संवाद

अब यहां गेहूं की खेती हो सकेगी। अन्य जिलों में पीली पड़ चुकी गेहूं फसल को राहत मिली है। हमीरपुर में बारिश ने पुलिस भर्ती में खलल डाला। सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के न्यूनतम पारे में मंगलवार सुबह आठ बजे तक अधिक कमी दर्ज नहीं हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed