फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोक सेवा आयोग में निकली नौकरियां, 12 नवंबर तक करें आनलाइन आवेदन

Sat, 27 Oct 2018 12:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 27 Oct 2018 12:17 PM IST
विज्ञापन
HPPSC invited applications for 100 posts of ayurvedic medical officers

हिमाचल में आयुर्वेद मेडिकल अफसरों के सौ नए पद भरे जाएंगे। राज्य लोकसेवा आयोग ने 12 नवंबर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। 45 साल तक की आयु वाले इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। अनुबंध आधार पर होने वाली इस भर्ती में चुने जाने वालों को 19 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। आयुर्वेद में पांच साल की डिग्री करने वाले आवेदन कर सकते हैं।  12 नवंबर दोपहर 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। 12 बजे से लिंक नहीं खुलेगा। आवेदन करने के लिए आवेदकों को आयोग के वन टाइम रजिस्ट्रेशन सिस्टम पर पंजीकृत होना होगा।

HPPSC invited applications for 100 posts of ayurvedic medical officers

आयुर्वेदिक मेडिकल अफसरों के इन सौ पदों के लिए सितंबर 2016 और जून 2018 में भी सरकार ने विज्ञापन जारी किया था। किन्हीं कारणों से इन पदों को भरा नहीं जा सका है। ऐसे में इस बार इन आवेदकों को दोबारा से आवेदन नहीं करना होगा। भर्ती प्रक्रिया में इन्हें आयोग की ओर से स्वयं शामिल कर लिया जाएगा।

HPPSC invited applications for 100 posts of ayurvedic medical officers

इन पदों को भरने के इच्छुक सामान्य श्रेणी वर्ग के आवेदकों को 400 रुपये फीस चुकानी होगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी वर्ग के आवेदकों को 100 रुपये फीस देनी होगी। एक्स सर्विस मैन वर्ग के आवेदकों से कोई फीस नहीं ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
HPPSC invited applications for 100 posts of ayurvedic medical officers

सामान्य वर्ग से 51, एक्स सर्विस मैन (सामान्य वर्ग) से 12, स्वतंत्रता सैनानियों के परिजन (सामान्य वर्ग) से एक, कम दृष्टि वालों (सामान्य वर्ग) के एक, अनुसूचित जाति वर्ग से 12, एक्स सर्विस मैन (अनुसूचित जाति वर्ग) से दो, कम सुनाई देने वालों (अनुसूचित जाति वर्ग) के एक, अनुसूचित जनजाति वर्ग से आठ, ओबीसी वर्ग से 10, एक्स सर्विस मैन (ओबीसी) से एक और स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन (ओबीसी वर्ग) से एक पद भरा जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed