हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों हुई भारी बारिश-बर्फबारी से मंगलवार को पांचवें दिन भी जनजीवन बेपटरी रहा। चार नेशनल हाईवे समेत 495 सड़कें प्रदेश में बंद रहीं। हजारों गांवों में बिजली-पानी की सप्लाई अभी भी बहाल नहीं हुई है। प्रदेश में 974 बिजली ट्रांसफार्मर बंद होने से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। हजारों गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है। राज्य बिजली बोर्ड को अब तक 9.50 करोड़ का नुकसान हो चुका है। जिला शिमला में सबसे अधिक 368 ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं।
चार दिन बाद भी राष्ट्रीय राजमार्ग पांच शिमला-रामपुर बंद है। इसके अलावा आनी-कुल्लू, मनाली-केलांग, भरमौर-पठानकोट एनएच यातायात के लिए बंद रहे। सूबे में परिवहन निगम के 196 रूट प्रभावित चल रहे हैं। 177 पेयजल योजनाएं ठप होने से कई जगह जल संकट गहरा गया है। लाहौल-स्पीति जिले में सबसे अधिक 161 सड़कें बंद हैं। सुबह के समय शिमला शहर में अधिकांश सड़कों पर फिसलन की स्थिति बनी रही।
2 of 7
लाहौल में बर्फबारी।
- फोटो : संवाद
मंगलवार सुबह राजधानी शिमला में धूप खिली। दोपहर दो बजे के बाद शहर में शुरू हुई बारिश देर शाम तक जारी रही। बीच-बीच में बर्फ के फाहे भी गिरे। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 15 जनवरी तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है।
3 of 7
लाहौल में पुल से बर्फ साफ करते स्थानीय लोग।
- फोटो : संवाद
बिजली गुल होने से लाहौल और कुल्लू के ग्रामीण क्षेत्रों में माइनस तापमान में मोमबत्ती जलाकर सर्द रातें काटने को लोग मजबूर हैं। मंडी में 269, कुल्लू में 123, चंबा में 164, सिरमौर में 18, लाहौल स्पीति में 17 और किन्नौर में 15 बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे।
4 of 7
पुलिस मख्यालय के पास गाड़ी पलटी।
- फोटो : संवाद
मौसम खुलते ही प्रदेश में पहाड़ियां दरकना शुरू हो गई हैं। इससे अब लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। मंगलवार दोपहर को चंबा-गागला मार्ग पर पहाड़ी दरक गई। शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र के बिजली बोर्ड की 30 सदस्यीय टीम ने चार फीट बर्फ में 14 घंटे पैदल चलकर माइनस डिग्री तापमान में देहा से जिगनीपुल तक मुख्य बिजली लाइन से आपूर्ति बहाल की है।
5 of 7
बर्फ में फिसलने से पलटी गाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
यह पहली बार हुआ है कि इस क्षेत्र में बर्फबारी के दौरान इतनी जल्दी बिजली बहाल हुई है। जिस क्षेत्र में आपूर्ति शुरू की है, वहां अभी तक सड़क मार्ग भी बहाल नहीं हो पाए हैं। कर्मचारी बर्फ में कमर तक धंस गए थे, लेकिन उनका हौसला कम नहीं हुआ।