हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में आए बदलाव से रोहतांग समेत ऊंची चोटियां बर्फ से लकदक हो गई हैं। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में शुक्रवार को बारिश हुई। शुक्रवार को दो नेशनल हाईवे सहित 44 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। 87 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप हो गए हैं। अधिकतम तापमान में सामान्य से पांच डिग्री की कमी दर्ज हुई है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गए हैं। शनिवार को बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। रविवार को भारी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम: हिमाचल में रोहतांग समेत चोटियां बर्फ से लकदक, शिमला में बारिश, देखें शानदार तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में बर्फबारी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। अटल टनल होकर निगम की बसों के साथ पर्यटकों के वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। पुलिस ने सिर्फ स्थानीय लोगों को ही फोर बाई फोर वाहनों से आने जाने की अनुमति दी है। सिरमौर जिले की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में भी बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है। गुरुवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 1.7, कल्पा 2.2, शिमला 5.2, चंबा 6.6, मनाली 6.8 और ऊना में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
शिमला की चंद्रनाहन, चांशल, सहित आसपास की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। वहीं, किन्नौर के कल्पा, सांगला, बटसेरी, रक्षम, छितकुल, रिब्बा, रारंग, मूरंग, ठंगी, हांगो, शलखर सहित जिले के अधिकांश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दोपहर बाद हल्की बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया।
उधर, शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 24.3, कांगड़ा 22.2, चंबा 21.3, बिलासपुर 21.0, नाहन 19.1, हमीरपुर 19.0, धर्मशाला 18.6, मंडी 18.0, सोलन 15.0, शिमला 10.9, मनाली 10.0, डलहौजी 9.9, कल्पा 5.0 और केलांग में 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
कहां कितनी बर्फबारी
क्षेत्र बर्फबारी (सेंटीमीटर में)
बारालाचा 45
रोहतांग दर्रा 35
कुंजुम दर्रा 30
कोकसर 15
अटल टनल रोहतांग 12
सिस्सू 10