{"_id":"61aa0e26b0a7ca7ceb4488c5","slug":"cm-jairam-thakur-announcements-for-hrtc-piecemeal-workers-and-electricity-board-tmates","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीएम जयराम ने किया बड़ा एलान: अनुबंध पर आएंगे पीसमील वर्कर, टी मेट बनने की अवधि होगी कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम जयराम ने किया बड़ा एलान: अनुबंध पर आएंगे पीसमील वर्कर, टी मेट बनने की अवधि होगी कम
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 03 Dec 2021 06:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों की शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ बड़ी बैठक हुई। संघ की ओर से सरकार को सौंपे गए 38 सूत्रीय मांगपत्र पर इसमें चर्चा की गई। हालांकि, संबंधित विभाग, निगम और बोर्ड की ओर से मांगों पर ठोस फैसला नहीं हो सका, फिर भी सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से लेकर एचआरटीसी के हड़ताली पीसमील कर्मचारियों, बिजली विभाग के जूनियर टी मेट और पंचायत वेटरनेरी असिस्टेंटों को लेकर बड़े फैसले लिए हैं।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बैठक में तय हुआ कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सुपरवाइजर के पद के लिए होने वाले प्रमोशन का कोटा 80 से बढ़ाकर 90 फीसदी किया जाएगा। वहीं, पिछले पांच दिन से हड़ताल पर बैठे एचआरटीसी के पीसमील कर्मचारियों को अनुबंध पर लाने के निर्देश जारी किए। बिजली विभाग में कार्यरत हजारों जूनियर टी मेट के हित में बड़ा फैसला लेते हुए पांच साल की बजाय अब तीन साल में ही टी मेट बनने का रास्ता साफ कर दिया है।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पंचायत वेटरनेरी असिस्टेंट को फार्मासिस्ट बनाने के लिए भी रास्ता निकालने का आश्वासन दिया है। अन्य मांगों पर वित्त विभाग को वित्तीय एंगल देखते हुए संबंधित विभागों, बोर्ड-निगम के साथ बैठक कर निर्णय करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से अगले बजट सत्र से पूर्व बीएमएस की बैठक शीघ्र आयोजित की जाएगी और अन्य मांगों पर भी प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष मदन राणा, एसीएस श्रम आरडी धीमान, एसीएस वित्त प्रबोध सक्सेना, प्रधान सचिव मुख्यमंत्री जेसी शर्मा श्रम आयुक्त रोहित जमवाल, महासचिव बीएमएस यशपाल हेटा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
5 of 5
सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले आशा वर्कर, आंगनबाड़ी व अन्य श्रेणी के सैकड़ों कर्मचारियों ने सचिवालय का घेराव कर प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस कर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की झड़प भी हुई, जिसमें कुछ प्रदर्शनकारी घायल हो गए। इसके बाद मुख्य सचिव ने प्रदर्शनकारियों से सचिवालय में मुलाकात कर उनके ज्ञापन पर जल्द बैठक का आश्वासन दिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।