Hindi News
›
Photo Gallery
›
Himachal Pradesh
›
himachal weather today: large scale losses due to heavyRainfall, two died, many houses and shops collapsed, roads stalled
{"_id":"60f5913e0e64983c7d3a08cd","slug":"himachal-weather-today-large-scale-losses-due-to-heavyrainfall-two-died-many-houses-and-shops-collapsed-roads-stalled","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: भारी बारिश ने फिर मचाई तबाही, दो की मौत, कई घर और दुकानें ध्वस्त, 252 सड़कें ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: भारी बारिश ने फिर मचाई तबाही, दो की मौत, कई घर और दुकानें ध्वस्त, 252 सड़कें ठप
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 19 Jul 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
हिमाचल में बारिश ने फिर मचाई तबाही।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देवभूमि हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह बाद फिर सक्रिय हुए मानसून ने सोमवार को जमकर तबाही मचाई है। अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि दो अब भी लापता हैं। अकेले कांगड़ा, हमीरपुर और चंबा में ही 16 से ज्यादा घर और दुकानें ध्वस्त हो गई हैं। कारें-पुल बह गए हैं। प्रदेश भर में बिजली के 148 ट्रांसफार्मर और पानी की दर्जनों योजनाएं ठप हैं। जगह-जगह भूस्खलन से सात नेशनल हाईवे समेत प्रदेश भर में 252 छोटी-बड़ी सड़कें बंद हैं।
हालांकि, कुछ सड़कों को बहाल कर दिया गया है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की 60 बसें आधे रास्ते में फंसी हुई हैं। सोमवार को रेड अलर्ट के बीच भारी बारिश से प्रदेश में जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। चंबा में भूस्खलन की जद में आई कार रावी में समा गई। कार में सवार महिला का बरामद कर लिया है जबकि अन्य दो लोग लापता हैं। कांगड़ा के जिया में नाले में एक व्यक्ति का शव मिला है।
2 of 10
स्कूल जलमग्न।
- फोटो : अमर उजाला
कांगड़ा के आशापुरी में बिजली गिरने से तीन भेड़ों समेत चार मवेशियों की मौत हो गई है। सरकाघाट के पपलोग में ट्रैक्टर, बिलासपुर में कार मलबे में दब गई। पंचरुखी के मच्छयाल नाले के पास पार्क कार बह गई।
3 of 10
मकान ध्वस्त
- फोटो : अमर उजाला
ज्वालामुखी में चिड़ू गांव को गंजू बाग से जोड़ने वाला पुल और हासरी को संधोल से जोड़नी वाली पुलिया बह गई है। कांगड़ा के फतेहपुर में 13 घरों को नुकसान हुआ है।पीड़ित लोगों को गुरुद्वारे में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
भूस्खलन की चपेट में आने से बची बस।
- फोटो : अमर उजाला
चंबा के भटियात में 40 लोगों को मिडल स्कूल खड़ांदर में शिफ्ट किया गया है। खराब मौसम के चलते कांगड़ा घाटी में रेल सेवा एक सप्ताह से बंद है। वहीं, प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश से मक्की और सब्जियों को नुकसान होने की सूचना है। कृषि विभाग ने कृषि फसलों के नुकसान को लेकर रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
5 of 10
शिमला में झमाझम बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर, प्रदेश में बागवानी क्षेत्र के लिए बारिश लाभकारी मानी जा रही है। बारिश से सेब और अन्य फलों का आकार बढ़ेगा। राज्य के कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक नरेंद्र कुमार धीमान ने कहा कि बारिश से मक्की और सब्जियों को नुकसान हुआ है, जबकि धान की फसल के लिए बारिश अच्छी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।