फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Himachal Weather: हिमाचल में तीन जगह हुआ हिमस्खलन, पांच जिलों के लिए चेतावनी, बर्फबारी से 239 सड़कें बंद

Wed, 25 Jan 2023 09:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा/केलांग/उदयपुर/मनाली
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा/केलांग/उदयपुर/मनाली Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Jan 2023 09:07 PM IST
विज्ञापन
Himachal weather, Avalanche occurred at three places, warning for five districts, 239 roads including Atal Tun
हिमाचल में बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को तीन जगह हिमस्खलन हुआ है, जबकि मनाली स्थित हिमस्खलन अध्ययन संस्थान (सासे) ने पांच जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। राजधानी शिमला समेत पूरे प्रदेश के मैदानी इलाकों में बुधवार को बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से शीतलहर बढ़ गई है। बर्फबारी के कारण अटल टनल रोहतांग और एक नेशनल हाईवे समेत 239 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। वहीं, प्रदेश में 729 ट्रांसफार्मर और 29 जलापूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं।



 लाहौल घाटी में बुधवार को कोलंग गांव के सामने वामतट की पहाड़ी से सुबह करीब 10:30 बजे हिमस्खलन हुआ है। वहीं दोपहर बाद ठोलंग गांव के वामतट की पहाड़ी से हिमस्खलन हुआ है। थिरोट-कमरिंग के बीच वामतट की पहाड़ी से डिमरू नाले से हिमस्खलन से चिनाब नदी का प्रवाह करीब चार घंटे रुका रहा। हिमखंड गिरने की दोनों घटनाओं का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है। 

Himachal weather, Avalanche occurred at three places, warning for five districts, 239 roads including Atal Tun
हिमस्खलन। - फोटो : संवाद

उधर, मनाली स्थित हिम और हिमस्खलन अध्ययन संस्थान (सासे) ने कुल्लू, किन्नौर, शिमला, चंबा और लाहौल-स्पीति में 24 जगह हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी की है। वहीं, चंबा जिले के कबायली क्षेत्र पांगी के माहलू नाला में भी हिमखंड गिरा है। इससे यहां 300 किलोवाट के पावर हाउस में विद्युत उत्पादन ठप पड़ गया, जिससे पांगी की 19 पंचायतों में बिजली बंद हो गई है। हिमखंड गिरने से कोई नुकसान नहीं हुआ है। 

Himachal weather, Avalanche occurred at three places, warning for five districts, 239 roads including Atal Tun
लाहौल में बर्फबारी के बीच मंदिर परिसर से बर्फ हटाते लोग। - फोटो : संवाद

वहीं, रोहतांग में मंगलवार रात सीजन की रिकॉर्ड 90 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। कुंजम, बारालाचा व शिंकुला दर्रा की पहाड़ियां भी बर्फ से सफेद हो गईं। कुगती जोत के साथ शिगरी ग्लेशियर, घेपन पीक, सीबी रेंज में भी तीन से चार फीट तक हिमपात हुआ है। लाहौल के रिहायशी इलाकों में वर्ष की पहली भारी बर्फबारी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal weather, Avalanche occurred at three places, warning for five districts, 239 roads including Atal Tun
बर्फ से लदे सेब के पौधे। - फोटो : संवाद

लाहौल-स्पीति में 177 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। हिमपात के बाद लाहौल-स्पीति के कई इलाकों में बिजली और मोबाइल नेटवर्क प्रभावित हुआ है। कुल्लू जिले में भी पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। जिले में 35 सड़कें बंद पड़ी हैं।

विज्ञापन
Himachal weather, Avalanche occurred at three places, warning for five districts, 239 roads including Atal Tun
लाहौल घाटी में बर्फबारी। - फोटो : संवाद

सिरमौर में भी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। सोलन जिले में भी बारिश के बीच ठोडो मैदान में गणतंत्र दिवस के लिए परेड की रिहर्सल हुई। ऊना जिले में मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश बुधवार को भी दिन भर जारी रही। जिला कांगड़ा के मैदानी क्षेत्रों में बारिश से ठिठुरन बढ़ गई है। जिले में मंगलवार रात से बारिश हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed