फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मातम में बदली शादी की खुशियां: किसी ने खोया अपना लाल तो किसी के माथे का मिटा सिंदूर, बली राम ने खोए दो बेटे

Mon, 28 Jun 2021 10:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर जगत सिंह तोमर, अमर उजाला नेटवर्क, शिलाई (सिरमौर)
जगत सिंह तोमर, अमर उजाला नेटवर्क, शिलाई (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 28 Jun 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
himachal sirmour accident news: ten killed in accident in sirmour side story
घटनास्थल पर पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के दुर्गम टिंबी-मिल्ला सड़क मार्ग पर पशोग गांव में हुए सड़क हादसे के बाद समूचे गिरिपार क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया है। शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। चढ़ेऊ गांव के कई घरों में आज चूल्हे नहीं जलेंगे। इस भयावह हादसे में किसी ने अपना लाल खोया तो किसी के माथे का सिंदूर मिट गया। गुप अंधेरे में पसरे इस सन्नाटे में परिजनों की चीख पुकार सुनकर हर किसी के आंसू निकल रहे हैं। पशोग सड़क हादसे ने पूरे गिरिपार को झकझोर कर रख दिया है। हादसे में एक ही गांव के 8 लोगों समेत 10 की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतकों में कुलदीप दूल्हा पक्ष के परिवार से संबंधित थे। बताया जा रहा है कि वह दूल्हे के चचेरे भाई थे। दुल्हन लेकर वापस आने के बाद गांव में जश्न का माहौल रहना था लेकिन हादसे के बाद परिस्थितियां बदल गईं। पूरे गांव में मातम का माहौल है।

himachal sirmour accident news: ten killed in accident in sirmour side story
- फोटो : अमर उजाला

आज रात गांव के कई घरों में चूल्हे नहीं जलेंगे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। महिलाएं तो मानों सुधबुध ही खो बैठी हैं। 

himachal sirmour accident news: ten killed in accident in sirmour side story
- फोटो : अमर उजाला

शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान, एसडीएम शिलाई राकेश सिंघा, डीएसपी पांवटा साहिब वीर बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह परिजनों के साथ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal sirmour accident news: ten killed in accident in sirmour side story
- फोटो : अमर उजाला

उधर,  खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए दिवंगत की आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। 

विज्ञापन
himachal sirmour accident news: ten killed in accident in sirmour side story
- फोटो : अमर उजाला

बली राम ने खोए दो पुत्र- रोंगटे खड़े कर देने वाले इस हादसे में कई परिवारों के चिराग बुझ गए। चढ़ेऊ निवासी बली राम पर दुखों का पहाड़ टूटा है। उसके दोनों पुत्र प्रवेश और सुरेश इस हादसे का शिकार हो गए। सुबह बरात में गए दोनों भाई शाम को घर लौट कर नहीं आए। दोनों की मृत्यु से परिवार गहरे सदमे में है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed