फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में इस दिन से शुरू होंगी स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं, यहां देखें डेटशीट

Sat, 30 Jan 2021 08:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 Jan 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
Himachal School Education Board exam 2021 datesheet released
हिमाचल स्कूल बोर्ड परीक्षाएं 2021 - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं 13 अप्रैल से शुरू होंगी, जबकि यह परीक्षाएं 10 मई तक सायंकालीन सत्र में होंगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने वार्षिक परीक्षाओं की संशोधित डेटशीट जारी की है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि 5वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं आठ से 15 मार्च तक चलेंगी। इसके अलावा आठवीं कक्षा की परीक्षाएं भी तीन मार्च से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेंगी, जबकि नौवीं कक्षा की परीक्षाएं चार मार्च से 23 मार्च तक सुबह के सत्र में होंगी। वहीं जमा एक की वार्षिक परीक्षाएं दो मार्च से लेकर 26 मार्च तक सायंकालीन सत्र में होंगी।

Himachal School Education Board exam 2021 datesheet released
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

नौंवी कक्षा डेटशीट
नौवीं कक्षा की नियमित परीक्षार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं चार मार्च से 23 मार्च तक होंगी। चार मार्च को सामाजिक विज्ञान, छह मार्च को अंग्रेजी, नौ मार्च को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, 12 मार्च को कला-ए (स्केल और ज्यामिति), स्वर संगीत, वाद्य: संगीत, गृह विज्ञान, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, कंपयूटर साईंस, ऑटोमोटिव, प्राइवेट सिक्योरिटी, रिटेल, आइटीईएस, एग्रीकल्चर, टूरिज्म एंड होस्पीटेलिटी, टैलीकॉम, फिजिकल एजुकेशन, बीएफएसआई, प्लम्बर, ब्यूटी एंड बैलनेस, इलैक्ट्रोनिक एंड हार्डवेयर, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और हैल्थकेयर की परीक्षा होगी। 15 मार्च को हिंदी, 17 को गणित, 19 को फाइनिशियल लिटरेसी, 22 को संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, तमिल, तेलगू और 23 मार्च को कला-बी की परीक्षा होगी।

Himachal School Education Board exam 2021 datesheet released
स्कूल परीक्षाएं - फोटो : अमर उजाला

11वीं कक्षा की डेटशीट
वहीं 11वीं कक्षा के परीक्षार्थियों की परीक्षा दो मार्च से 26 मार्च तक सायंकालीन सत्र में होगी। दो मार्च को हिंदी, तीन को समाज विज्ञान, चार को राजनीति शास्त्र, पांच मार्च को दर्शन शास्त्र, छह को इतिहास, आठ को बिजनस स्टडी और भौतिक विज्ञान, नौ को लोक प्रशासन, 10 को अंग्रेजी, 12 को वित्तीय साक्षरता, 13 को लेखा और रसायन विज्ञान, 15 को मनोविज्ञान, 16 को अर्थशास्त्र, 17 को भूगोल, डांस, फाइन आर्ट्स, 18 मार्च को ह्यूमन इक्लोजी एंड फैमिली साइंस, 19 मार्च को गणित, 20 को कंप्यूटर साइंस, शारीरिक शिक्षा, योगा, 22 को जीवविज्ञान, 23 को फ्रेंच, उर्दू, 24 को संस्कृत, 25 को संगीत, 26 को रिटेल (एनएसक्यूएफ), हेल्थकेयर, पर्यटन और आतिथ्य, बीएफएसआई, आईटीईएस, ऑटोमोटिव, प्राइवेट सिक्योरिटी, एग्रीकल्चर, टेलीकॉम, शारीरिक शिक्षा, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रानिक एंड हार्डवेयर और पलंबर की परीक्षा प्रस्तावित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal School Education Board exam 2021 datesheet released
बोर्ड परीक्षाएं

10वीं कक्षा 
10वीं कक्षा की नियमित व एसओएस की वार्षिक परीक्षाएं 13 अप्रैल से 26 अप्रैल तक सुबह के सत्र में होंगी। 13 अप्रैल को हिंदी, 16 को गणित, 17 को संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, तमिल/तेलगू, 19 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, 20 को वित्तीय साक्षरता, 22 को अंग्रेजी, 23 को कला-ए (स्केल और ज्योमिति), स्वर संगीत, वाद्य संगीत, गृह विज्ञान, वाणिज्य (एलिमेंट ऑफ बिजनेस/एलिमेंट्स ऑफ बुक कीपिंग एवं अकाउंटेंसी/टाइप राइटिंग-अंग्रेजी या हिंदी) अर्थशास्त्र, कंप्यूटर साइंस, ऑटोमोबाइल, सिक्योरिटी, रिटेल, आईटीईएस, एग्रीकल्चर, टेलीकॉम, शारीरिक शिक्षा, बीएफएसआई, पलंबर, ब्यूटी एंड वेलनेस, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, हेल्थकेयर की परीक्षा होगी, जबकि 26 अप्रैल को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी। 

विज्ञापन
Himachal School Education Board exam 2021 datesheet released
सकूल शिक्षा बोर्ड हिमाचल

12वीं कक्षा की डेटशीट
वहीं 12वीं के नियमित/कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट/एडिशन विषय व एसओएस परीक्षार्थियों की परीक्षा 13 अप्रैल से 10 मई तक 1:45 से पांच बजे तक आयोजित होंगी। 13 अप्रैल को अंग्रेजी, 16 को रसायन विज्ञान, 17 को संस्कृत, 19 को हिंदी, 20 को दर्शन शास्त्र, फ्रेंच व उर्दू, 22 को गणित, 23 को मनोविज्ञान, 24 को अर्थशास्त्र, 26 को समाज शास्त्र, 27 को  राजनीति शास्त्र, 28 को नृत्य, फाइन आर्ट, 29 को लोक प्रशासन, 30 को संगीत, हिंदोस्तानी वोकल, हिंदोस्तानी इंस्ट्रूमेंटल मिलोडिकल, हिंदोस्तानी इंस्ट्रूमेंटल परक्यूशन, एक मई को जियोग्राफी, तीन मई को जीव विज्ञान व अकाउंटेंसी, चार को वित्तीस साक्षरता, पांच को इतिहास, छह मई को ऑटोमोबाइल, हेल्थकेयर, आईटीईएस, सिक्योरिटी, रिटेल, एग्रीकल्चर, ट्रेवल एंड टूरिज्म, टेलीकॉम, शारीरिक शिक्षा, बीएफएसआई, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, सात मई को कंप्यूटर साइंस, शारीरिक शिक्षा, योगा, आठ मई को ह्यूमन इकोलाजी एंड फेमिली साइंस और 10 मई को बिजनेस स्टडी व फिजिक्स की वार्षिक परीक्षा होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed