फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Himachal News: हिमाचल में नए साल पर मंदिरों में लाखों लोगों ने नवाया शीश, शक्तिपीठों में लगे जयकारे

Mon, 02 Jan 2023 10:41 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 02 Jan 2023 10:41 AM IST
विज्ञापन
Himachal News: devotees pays obeisance at shaktipeeth in himachal pradesh on new year 2023
शक्तिपीठ ज्वालामुखी में श्रद्धालुओं की कतारें। - फोटो : संवाद

हिमाचल प्रदेश की पांचों शक्तिपीठों, शिवालयों, सिद्धपीठ और अन्य मंदिरों में रविवार को लाखों लोगों ने शीश नवाकर नववर्ष की शुरुआत की। कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं में देवी-देवताओं के प्रति अथाह आस्था देखी गई। जिला कांगड़ा के तीनों शक्तिपीठों में मां के जयकारों के साथ आस्था का सैलाब उमड़ा। तीनों शक्तिपीठों में करीब 48 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। 

Himachal News: devotees pays obeisance at shaktipeeth in himachal pradesh on new year 2023
माता बज्रेश्वरी के दरबार में उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : संवाद

शक्तिपीठ ज्वालामुखी में 30 हजार, नंदिकेश्वर धाम चामुंडा में 10 हजार और कांगड़ा में माता बज्रेश्वरी के दरबार में आठ हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। माता नयना देवी के दरबार में 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे, जबकि छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में 26 हजार श्रद्धालओं ने माथा टेका।

Himachal News: devotees pays obeisance at shaktipeeth in himachal pradesh on new year 2023
- फोटो : संवाद

सिरमौर के बालासुंदरी मंदिर में 40 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने हाजिरी भरी, जबकि हमीरपुर जिले में स्थित सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ के दरबार में 32 हजार श्रद्धालु आए। धर्मशाला के साथ लगते प्रसिद्ध कुनाल पत्थरी माता मंदिर में भी नववर्ष पर रिकॉर्ड श्रद्धालुओं ने मां के दरबार शीश नवाया। यहां शाम तक करीब 6,500 श्रद्धालु मां के दर पर नतमस्तक हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal News: devotees pays obeisance at shaktipeeth in himachal pradesh on new year 2023
- फोटो : संवाद

चिंतपूर्णी में रात भर माता के दर्शन के लिए मंदिर के कपाट खुले रहे, जबकि चामुंडा, बज्रेश्वरी और ज्वालामुखी  मंदिर के कपाट रविवार सुबह पांच बजे से खोल दिए गए थे। मंदिरों में दिन भर श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं को शांतिपूर्ण दर्शन करवाने के लिए पुलिस विभाग ने अतिरिक्त व्यवस्थाएं की थीं।

विज्ञापन
Himachal News: devotees pays obeisance at shaktipeeth in himachal pradesh on new year 2023
- फोटो : संवाद

जालंधर के आदमपुर की रहने वाली ज्योति की कनाडा जाने की मन्नत पूरी हुई तो रविवार को वह अपने हाथों में ज्योति जलाए दंडवत होकर मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंची। कनाडा से छह साल बाद अपने वतन पहुंची ज्योति ने परिवार सहित मंदिर आकर माता का शुक्रिया किया। ज्योति ने छह साल पहले माता चिंतपूर्णी से विदेश जाने की मन्नत मांगी थी। ज्योति ने बताया कि वह माता चिंतपूर्णी की भक्त है। माता हर किसी की मन्नत पूरी करती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed