फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाहनों पर टोकन टैक्स घटाया, 240 पदों को भरने की मंजूरी, धर्मशाला में होगा विस शीतकालीन सत्र, जानें कैबिनेट के बड़े फैसले

Tue, 10 Nov 2020 08:39 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Nov 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
himachal cabinet decisons today: token tax on vehicles reduced, approval to fill many posts, coronavirus testing to increase, know the big decisions of cabinet
हिमाचल कैबिनेट बैठक - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित हुई हिमाचल कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। मंत्रिमंडल ने पांच दिसंबर 2020 को अगला जनमंच को आयोजित करने का निर्णय लिया। इसके अलावा विभिन्न वाहनों पर लगाए जाने वाले टोकन टैक्स को कम करने को भी मंजूरी दी। कैबिनेट ने विभिन्न विभागों में करीब 240 पद भरने की भी मंजूरी दी। बैठक में निर्णय लिया गया कि धर्मशाला में पांच दिन के लिए सात से 11 दिसंबर तक शीतकालीन विधानसभा सत्र होगा। इसकी सिफारिश राज्यपाल से की जाएगी। 

himachal cabinet decisons today: token tax on vehicles reduced, approval to fill many posts, coronavirus testing to increase, know the big decisions of cabinet
हिमाचल कैबिनेट की बैठक - फोटो : cmo himachal

कैबिनेट ने विभिन्न वाहनों पर लिया जा रहा टोकन टैक्स कम करने को मंजूरी दी है। एक लाख तक की कीमत वाले मोटरसाइकिल और स्कूटर पर छह प्रतिशत, एक लाख से अधिक की कीमत वाले मोटरसाइकिल और स्कूटर पर सात प्रतिशत टोकन टैक्स लिया जाएगा। 15 लाख तक के निजी वाहनों और निर्माण मशीनरी वाहनों पर 6 प्रतिशत और 15 लाख से अधिक कीमत के निजी वाहनों और निर्माण मशीनरी वाहनों पर 7 प्रतिशत टोकन टैक्स वसूल किया जाएगा।

himachal cabinet decisons today: token tax on vehicles reduced, approval to fill many posts, coronavirus testing to increase, know the big decisions of cabinet
हिमाचल कैबिनेट की बैठक - फोटो : cmo himachal

कैबिनेट ने नारकंडा से हाटू पीक तक रोपवे परियोजना स्वीकृत करने और इसे 40 वर्ष की अवधि के लिए पीपीपी मोड पर आवंटित करने का निर्णय लिया। जिला और सत्र न्यायाधीशों के निजी सहायकों के 12 पद सृजित कर भरे जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal cabinet decisons today: token tax on vehicles reduced, approval to fill many posts, coronavirus testing to increase, know the big decisions of cabinet
हिमाचल कैबिनेट बैठक - फोटो : cmo himachal

बैठक में बिलासपुर, हमीरपुर, धर्मशाला, रिकांगपिओ, नाहन, शिमला और ऊना में एडीआर केंद्रों में अनुबंध सात कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) के प्रत्येक केंद्र में एक-एक पद सृजन तथा भरने, मंडी में एआरटी केंद्र खोलने का निर्णय लिया। बैठक में प्रदेश में वर्तमान कोविड-19 परिस्थिति की समीक्षा भी की गई।

विज्ञापन
himachal cabinet decisons today: token tax on vehicles reduced, approval to fill many posts, coronavirus testing to increase, know the big decisions of cabinet
- फोटो : cmo himachal

हिमाचल कैबिनेट ने वर्तमान कोविड-19 परिस्थितियों के मद्देनजर सभी सरकारी, निजी स्कूलों, कॉलेजों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, पॉलीटेक्निक, इंजीनियरिंग कालेजों और कोचिंग संस्थानों को 11 से 25 नवंबर तक बंद करने का निर्णय लिया है। इस दौरान विद्यार्थियों के साथ शिक्षक और गैर शिक्षक भी शिक्षण संस्थानों में नहीं आएंगे। विशेष छुट्टियों के चलते ऑनलाइन पढ़ाई भी बंद रहेगी। अभी तक 87 विद्यार्थी और 215 शिक्षक कोरोना पॉजीटिव आ चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed