Hindi News
›
Photo Gallery
›
Himachal Pradesh
›
Himachal by-election result: Congress immersed in celebration after winning all seats, party workers distribute ladoos and burst crackers, see photos
{"_id":"6181407e27832644fc7d723e","slug":"himachal-by-election-result-congress-immersed-in-celebration-after-winning-all-seats-party-workers-distribute-ladoos-and-burst-crackers-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव हिमाचल: सभी सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद जश्न में डूबी कांग्रेस, खूब बांटे लड्डू और फोड़े पटाखे, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव हिमाचल: सभी सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद जश्न में डूबी कांग्रेस, खूब बांटे लड्डू और फोड़े पटाखे, देखें तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 02 Nov 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
जीत दर्ज करने के बाद जश्न में डूबी कांग्रेस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव के नतीजे आने पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निजी आवास हॉलीलॉज एक बार फिर से उनके चाहने वालों से गुलजार हुआ। उनके निवास पर लंबे अंतराल के बाद जयघोष लगे। मंडी संसदीय सीट के साथ तीन हलकों में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद समर्थकों ने राजा साहब अमर रहे... रानी साहिबा जिंदाबाद और विक्रमादित्य सिंह जिंदाबाद के नारे लगाए। प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर और पटाखे फोड़ कर जीत का जश्न मनाया।
मंडी संसदीय सीट के अलावा अर्की, जुब्बल-कोटखाई व फतेहपुर विधानसभा में जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता जश्न में डूब गए। सुबह से ही मंडी से कांग्रेस की उम्मीदवार प्रतिभा सिंह और शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह की धड़कनें तेज होती रहीं। उन्होंने और उनके समर्थकों ने बराबर नतीजों की पल-पल की अपडेट ली। मंडी का नतीजा आने के बाद ही प्रतिभा सिंह घर से बाहर आईं और समर्थकों के बीच पहुंचीं। यहां उन्होंने सभी का आभार जताया।
2 of 8
जीत के बाद प्रतिभा सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
जीतने के बाद वह और उनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह सीधे कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन के लिए निकले। कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत पर राजधानी शिमला स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के बाहर समर्थकों ने खूब आतिशबाजी की। प्रतिभा सिंह के पार्टी कार्यालय पहुंचने पर फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।
3 of 8
जीत के बाद एमएलए विक्रमादित्य सिंह समर्थकों के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
प्रतिभा सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर सहित अन्य नेताओं से कार्यालय में मुलाकात की। यहां से प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह मंडी के लिए रवाना हुए। पूर्व मंत्री जीएस बाली के निधन के चलते पार्टी कार्यालय में बड़े स्तर पर जश्न नहीं मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
मंडी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
- फोटो : अमर उजाला
शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उपचुनाव में जन बल से धन बल की हार हुई है। कांग्रेस ने सकारात्मक चुनाव प्रचार किया। भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री जयराम के नाम पर वोट मांगे। दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नाम पर वोट मांगना हमारा अधिकार है। उनके कार्यों को आने वाले समय में भी याद करवाएंगे। वीरभद्र सिंह एक संस्थान हैं। संस्थान की भूमिका हमेशा रहती है, वो विचारधारा भी हैं। मंडी में प्रतिभा की जीत के बाद कांग्रेस ने जश्न मनाया।
विज्ञापन
5 of 8
फतेहपुर में जीत के बाद जश्न।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि उपचुनाव का सेमीफाइनल जीतकर पार्टी लापरवाह नहीं होगी। अभी से वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के फाइनल की तैयारी शुरू हो गई है। मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में पत्रकार वार्ता में राठौर ने कहा कि उपचुनाव में लोगों को धर्म, जाति और क्षेत्र के नाम पर बांटने के भाजपाइयों के हथकंडे काम नहीं आए। राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार को अब सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।