मौसम विभाग के अलर्ट के बीच हिमाचल की ऊंची चोटियों पर सोमवार को ताजा बर्फबारी दर्ज की गई। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में रोहतांग दर्रा पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। रोहतांग समेत मनाली की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, शिमला समेत प्रदेश के अन्य भागों में झमाझम बारिश हो रही है।
2 of 7
रोहतांग में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, बर्फबारी से रोहतांग दर्रा एक बार फिर से बंद हो गया है। रोहतांग में रविवार से शुरू हुई बर्फबारी सोमवार को भी जारी रही। बर्फीली हवाएं चलने से बर्फ उड़कर सड़क पर बिछ गई है। इससे सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रविवार दोपहर बाद रोहतांग दर्रे से दो किलोमीटर पहले दो स्थानों पर हिमखंड गिरने से सड़क बंद हो गई थी।
3 of 7
रोहतांग में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
बीआरओ के कमांडर कर्नल उमाशंकर ने बताया कि बर्फबारी के बावजूद शाम नौ बजे तक हिमखंड को हटाकर यातायात शुरू करने की तैयारी थी, लेकिन बर्फीले तूफान के चलते यह संभव नहीं हो सका। तेज बर्फीली हवाओं के चलते सड़क पर फिर से बर्फ बिछ गई है। रोहतांग से बर्फ को हटाया जा रहा है। मंगलवार को रोहतांग लाहौल जाने वालों के लिए खोल दिया जाएगा।
4 of 7
रोहतांग में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, रोहतांग दर्रा से 30 वाहनों में जाने वाले 180 लोगों को नहीं भेजा गया है। लगातार दूसरे दिन रोहतांग दर्रा होकर लोगों की आवाजाही टली है। सोमवार को शिमला में झमाझम बारिश हुई। हिमाचल में 30 अप्रैल तक मौसम खराब रहेगा।
5 of 7
रोहतांग में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद कुछ भागों में दो और तीन मई को भी बारिश की संभावना है। 28 अप्रैल को बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सोलन जिले के लिए ओलावृष्टि और अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह 30 अप्रैल को चंबा, मंडी, शिमला के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।