फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lockdown in HP: ग्रामीण और रिहायशी इलाकों की खुलेंगी सभी दुकानें, जानिए किस जिले में क्या रहेगा समय

Sun, 26 Apr 2020 09:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 26 Apr 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
Lockdown 2.0 in Himachal Pradesh shops opening time in districts of himachal pradesh from monday 27th april 2020
ग्रामीण और रिहायशी इलाकों में पंजीकृत दुकानें खुलेंगी - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में कोरोना महामारी के चलते जारी लॉकडाउन और कर्फ्यू में तीन की जगह चार घंटे दी गई ढील के तहत सोमवार से ग्रामीण और रिहायशी इलाकों में सभी पंजीकृत दुकानें खुलेंगी। इनमें किराना, गारमेंट्स, जूते, मोबाइल फोन, हार्डवेयर, स्टेशनरी की दुकानें शामिल हैं।

Lockdown 2.0 in Himachal Pradesh shops opening time in districts of himachal pradesh from monday 27th april 2020
- फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा प्रदेश सरकार ने मॉर्निंग वॉक का भी समय सुबह 5:30 से 7 बजे तक कर दिया है। सरकार ने लोगों से एहतियात बरतने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा है। इस ढील में भी शराब ठेके, सैलून, स्पा, रेस्तरां, शॉपिंग मॉल, सिगरेट-गुटखे की दुकानें नहीं खुलेंगी।

Lockdown 2.0 in Himachal Pradesh shops opening time in districts of himachal pradesh from monday 27th april 2020
- फोटो : अमर उजाला

वहीं सरकार का मानना है कि ज्यादा दुकानें खोले जाने और समय कम होने से बाजार में लोगों की भीड़ बढ़ सकती है। इसका असर सोशल डिस्टेंसिंग पर पड़ेगा। ऐसे में सरकार और ढील देने पर विचार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lockdown 2.0 in Himachal Pradesh shops opening time in districts of himachal pradesh from monday 27th april 2020
- फोटो : अमर उजाला

ये सावधानियां जरूरी- दुकानों में 50 फीसदी स्टाफ, बाजार और दुकानों में उपयुक्त परस्पर दूरी, फेस मास्क का उपयोग, समय-समय पर साबुन से हाथ धोना इत्यादि का ध्यान अवश्य रखें, दुकानों में सैनिटाइजेशन और सफाई का ध्यान रखें।

विज्ञापन
Lockdown 2.0 in Himachal Pradesh shops opening time in districts of himachal pradesh from monday 27th april 2020
- फोटो : अमर उजाला

यह होगा जिलों में दुकानें खोलने का समय-

  • किन्नौर में सुबह 10 बजे से लेकर दो बजे
  • सोलन में सुबह आठ से 12 बजे
  • ऊना में सात से 11 बजे 
  • सिरमौर में सुबह 10 से 2 बजे
  • शिमला में सुबह 10 से 2 बजे
  • कांगड़ा में सुबह 8 से 12 बजे
  • चंबा में सुबह 10 से 2 बजे
  • मंडी में सुबह 10 से 2 बजे
  • कुल्लू में सुबह 10 से 2 बजे
  • हमीरपुर : सुबह 7 से 11 बजे
  • बिलासपुर में सुबह 9 से 1 बजे  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed