फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: शिमला-मनाली में बर्फबारी, भारी हिमपात से ठहरा जनजीवन

Thu, 26 Nov 2020 07:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 26 Nov 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
fresh snowfall in shimla kufri narkanda manali lahaul and kinnaur
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के शिमला और मनाली पर्यटनों स्थलों में ताजा हिमपात हुआ है। शिमला की जाखू चोटी के अलावा कुफरी, नारकंडा, खड़ा पत्थर और देहा में बर्फबारी के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। राजधानी शिमला को रामपुर रिकांगपिओ से जोड़ने वाला नेशनल हाईवे-5 बर्फबारी के बाद नारकंडा के पास बंद हो गया है।

fresh snowfall in shimla kufri narkanda manali lahaul and kinnaur
- फोटो : अमर उजाला
मंडी जिले की सराज घाटी बर्फ से लकदक हो गई है। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में पिछले चार दिनों से बर्फबारी व बारिश लगातार जारी है।
fresh snowfall in shimla kufri narkanda manali lahaul and kinnaur
- फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों के साथ अब निचले ग्रामीण इलाके भी बर्फ से लकदक हो गए हैं। पर्यटन नगरी मनाली में 10 सेंटीमीटर, सोलंगनाला 45 सेंटीमीटर, साउथ पोर्टल 120 सेंटीमीटर, अटल टनल नॉर्थ पोर्टल 70 सेंटीमीटर, कोकसर में 60 सेंटीमीटर, रोहतांग दर्रा में 150 सेंटीमीटर, जलोड़ी दर्रा में 45 सेंटीमीटर, बिजली महादेव में 10 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
fresh snowfall in shimla kufri narkanda manali lahaul and kinnaur
- फोटो : अमर उजाला

ऊंचाई वाले रिहायशी इलाकों में भारी बर्फबारी के बाद जनजीवन ठहर गया है। बारिश व बर्फबारी के बाद दो नेशनल हाइवे समेत करीब चार दर्जन सड़क मार्गों पर वाहनों के पहिये थम गए हैं।

विज्ञापन
fresh snowfall in shimla kufri narkanda manali lahaul and kinnaur
- फोटो : अमर उजाला

ऐसे में लोगों को कड़ाके की ठंड में पैदल ही अपने गंतव्य की ओर सफर करना पड़ रहा है। औट-आनी-सैंज हाईवे-305 का करीब 20 किलोमीटर मार्ग बर्फ से लकदक हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed