फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: सीजन की सबसे अधिक बर्फबारी से ठिठुरा पूरा हिमाचल, लाहौल-स्पीति का संपर्क कटा

Wed, 25 Nov 2020 08:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 25 Nov 2020 08:17 PM IST
विज्ञापन
cold waves in himachal pradesh after heavy snowfall in lahaul spiti  Chamba Jot Kinnaur
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में बुधवार को येलो अलर्ट के बीच रोहतांग दर्रा और अटल टनल के साउथ पोर्टल में भारी बर्फबारी हुई। बुधवार को इस सीजन में हुई सबसे अधिक बर्फबारी के चलते लाहौल-स्पीति का अन्य क्षेत्रों से संपर्क कट गया है। इसके अलावा कल्पा, केलांग, सांगला, धौलाधार, डलहौजी, खड़ापत्थर और कुफरी में भी बर्फबारी का दौर जारी रहा। राजधानी शिमला सहित धर्मशाला, मनाली, कांगड़ा, चंबा, मंडी, भुंतर, सुंदरनगर में बारिश हुई। बुधवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में सात डिग्री की कमी दर्ज हुई। बुधवार को प्रदेश की 56 सड़कें यातायात के लिए बंद रहीं।

cold waves in himachal pradesh after heavy snowfall in lahaul spiti  Chamba Jot Kinnaur
- फोटो : अमर उजाला

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने वीरवार को भी प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। शुक्रवार से पूरे प्रदेश में धूप खिलने के आसार हैं। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में बुधवार को लगातार तीसरे दिन बर्फबारी जारी रही। लाहौल के भीतर यात्री परिवहन सेवा ठप हो गई है। रोहतांग दर्रा पिछले दो सप्ताह से बंद है। अब अटल टनल रोहतांग का मुहाना भी बुधवार को सोलंगनाला से आगे बंद हो गया है। 

cold waves in himachal pradesh after heavy snowfall in lahaul spiti  Chamba Jot Kinnaur
- फोटो : अमर उजाला

13050 फुट ऊंचे रोहतांग दर्रा के साथ कुंजम पास, शिगरी ग्लेशियर, कुगती पीक, हमटा पास, इंद्रकिला, धौलाधार पर्वत श्रृंखला, चंद्रभागा की पहाड़ी, घेपन पीक, लेडी ऑफ केलांग पीक, बारालाचा पास, लद्दाखी पीक, फ्रेंडशिप पीक, सेवन सिस्टर पीक, हनुमान टिब्बा पीक, मूलिंग पीक, साच पास सहित घाटी के रिहायशी इलाकों में भी बर्फबारी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
cold waves in himachal pradesh after heavy snowfall in lahaul spiti  Chamba Jot Kinnaur
- फोटो : अमर उजाला

काजा-ग्रांफू नेशनल हाइवे बर्फबारी के चलते मंगलवार शाम से ही बंद हो गया है। मनाली के पलचान से आगे सोलंगनाला के लिए वाहन सेवा बंद हो गई और मात्र फोर वाई फोर गाड़ियां ही चल रही हैं। उधर, जनजातीय क्षेत्र किन्नौर में भी बुधवार को बर्फबारी जारी रही। रामपुर और आउटर सिराज की ऊंची चोटियों पर भी दोपहर बाद हल्की बर्फबारी हुई। 

विज्ञापन
cold waves in himachal pradesh after heavy snowfall in lahaul spiti  Chamba Jot Kinnaur
- फोटो : अमर उजाला

झोर खंडन, किन्नर कैलाश, नाको का रियोपुरगिल, छितकुल की थोला पहाड़ियां, सांगला कंडा, भावावैली, निचार, बरी और छोटा कंबा सहित तीनों खंडों के अधिकांश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी और फिसलन के चलते रोघी, आसरंग, नेसंग, छितकुल, हांगो, रिब्बा और रिस्पा आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण सड़कों पर निगम की बसों की आवाजाही नहीं हो पाई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed