फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2023: साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, इन पांच राशि के जातक रहें जरा बच के

Fri, 05 May 2023 04:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 05 May 2023 04:31 PM IST
विज्ञापन
Chandra Grahan 2023 Chandra Grahan Impact On All Zodiac Signs In Hindi
चंद्र ग्रहण 2023 - फोटो : अमर उजाला

सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण एक खगोलीय घटना होते हैं लेकिन ज्योतिष की दृष्टि से भी इनका विशेष महत्व रहता है। जब भी सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण लगते हैं तो किसी न किसी रूप में विभिन्न राशियां इनसे प्रभावित होती हैं। कुछ राशियों के लिए यह ग्रहण बेहद शुभ होते हैं तो कुछ राशियों की परेशानियां भी बढ़ाते हैं। ज्योतिष शोधार्थी एवं एस्ट्रोलॉजी एक विज्ञान रिसर्च पुस्तक के लेखक गुरमीत बेदी ने बताया कि साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण आज 5 मई को लग रहा है और इस दिन बुद्ध पूर्णिमा भी है। 130 साल बाद ऐसा दुर्लभ संयोग बना है जब बुद्ध पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण का भी योग है। पंचांग के अनुसार इस साल 4 मई को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि रात 11 बजकर 44 मिनट से लग रही है और यह अगले दिन 5 मई को रात 11 बजकर 03 मिनट तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर बुद्ध पूर्णिमा 5 मई को है। इस दिन चंद्र ग्रहण 5 मई की रात 8 बजकर 45 मिनट से लेकर मध्य रात्रि 1 बजे तक रहने वाला है। इस दिन सूर्योदय से लेकर सुबह 09 बजकर 17 मिनट तक सिद्धि योग रहने वाला है। इसी दिन स्वाती नक्षत्र भी रहेगा। बता दें कि स्वाती नक्षत्र सुबह से लेकर रात 09 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। 

Chandra Grahan 2023 Chandra Grahan Impact On All Zodiac Signs In Hindi
ज्योतिष शोधार्थी और एस्ट्रोलॉजी एक विज्ञान रिसर्च पुस्तक के लेखक गुरमीत बेदी। - फोटो : अमर उजाला

गुरमीत बेदी ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा पर 130 साल बाद ऐसा योग बन रहा है। वहीं शनि स्वराशि कुंभ में विराजमान हैं। गुरु, बुध और सूर्य मेष राशि में रहेंगे। बुध और सूर्य मिलकर बुधादित्य योग बनाने जा रहे हैं। 5 मई को लग रहा चंद्र ग्रहण उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा। साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। लेकिन यह चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा यानी बुद्ध पुर्णिमा पर लगेगा। इसलिए इसका खास महत्व है। इस दिन कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं जो कि कई राशि के जातकों के जीवन में धनलाभ और तरक्की के योग बना रहे हैं। चंद्र ग्रहण क्यों लगता है, इसके बारे में वैज्ञानिक रूप से कहा जाए तो पृथ्वी, सूर्य के चक्कर लगाती है और चंद्रमा, पृथ्वी के चक्कर लगाता है। इसी चक्कर के बीच एक समय ऐसा आता है जब पृथ्वी, चंद्रमा और सूर्य के बीच में आ जाती है। इस स्थिति में ये तीनों एक सीध में आ जाते हैं। जिस वजह से सूर्य की किरणे चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती हैं और इसी वजह से चंद्रमा पर ग्रहण लग जाता है। आसान भाषा में कह सकते हैं कि जब पृथ्वी, चंद्रमा को ढक दे तो समझ लें कि चंद्र ग्रहण लग गया है।

Chandra Grahan 2023 Chandra Grahan Impact On All Zodiac Signs In Hindi
चंद्रग्रहण

गुरमीत बेदी ने बताया कि पुराणों के अनुसार जब राहु चंद्रमा को ग्रसित करते हैं तब चंद्र ग्रहण का संयोग बनता है। सूर्य और चंद्र ग्रहण से पहले सूतक काल लगता है। चंद्र ग्रहण से पहले लगने वाले सूतक की अवधि को अशुभ माना जाता है लेकिन इस बार का चंद्र ग्रहण क्योंकि भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए भारत में इसका कोई सूतक काल मान्य नहीं होगा। साल के पहले चंद्र ग्रहण का असर यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अंटार्कटिका, प्रशांत अटलांटिक और हिंद महासागर पर रहेगा। गुरमीत बेदी ने बताया कि 5 मई को जो साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है वह मुकम्मल चंद्रग्रहण ना होकर उपछाया चंद्र ग्रहण है। जब चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया न पड़कर उपछाया पड़ती है तो इसे उपच्छाया चंद्र ग्रहण कहा जाता है। दरअसल ग्रहण लगने से पहले चंद्रमा पृथ्वी की उपछाया में प्रवेश करता है जिसे चंद्र मालिन्य कहते हैं। इसके बाद चांद पृथ्वी की वास्तविक छाया भूभा में प्रवेश करता है लेकिन कई बार चंद्रमा उपछाया में प्रवेश करके उपछाया शंकु से ही बाहर निकलकर आ जाता है। ऐसे में उपछाया के समय चंद्रमा की रोशनी में हल्का धुंधलापन होता है, चंद्रमा का रंग मटमैला हो जाता है। इसे उपछाया चंद्र ग्रहण करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandra Grahan 2023 Chandra Grahan Impact On All Zodiac Signs In Hindi
मिथुन राशि

गुरमीत बेदी ने बताया कि मई का यह चंद्रग्रहण स्वाति नक्षत्र में लगने वाला है इसलिए पांच राशियों को अच्छे फल भी देकर जाएगा। लेकिन कुछ राशियों को सावधान भी रहना होगा क्योंकि कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मिथुन राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण कोई न कोई खुशखबरी लेकर आएगा। अगर आप नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरी की तलाश करने वालों के लिए भी अच्छी खबर आ सकती है। नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
Chandra Grahan 2023 Chandra Grahan Impact On All Zodiac Signs In Hindi
कन्या राशि - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि वालों के लिए भी यह चंद्रग्रहण शुभ संकेत लेकर आ रहा है। लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्या दूर होगी। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आर्थिक लाभ मिलेंगे। कॅरिअर में बहुत ही पॉजिटिव बदलाव की संभावना बढ़ सकती है। धनु राशि वालों का लंबे समय से अटका हुआ कोई काम अब सिरे चढ़ने से आपको प्रसन्नता हासिल होगी और परिवार में विवाह योग्य संतान के लिए भी अच्छे रिश्ते आएंगे। कोर्ट कचहरी में अगर कोई मामला चल रहा है तो निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। मकर राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण काफी शुभ रहने वाला है। अगर आप बिजनेस कर रहे हैं तो लाभ पहुंचेगा। धन के लाभ की संभावना बन रही है। संतान की कोई उपलब्धि रोमांचित करेगी। विदेश जाने के योग बनेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed