फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: विद्या बालन ने बिलिंग में लिया पैराग्लाइडिंग का आनंद, धौलाधार की पहाड़ियों की हुईं दीवानी

Sat, 12 Dec 2020 09:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बैजनाथ(कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, बैजनाथ(कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 12 Dec 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
Vidya Balan Enjoy Paragliding News: actress Vidya Balan enjoys paragliding in bir billing himachal, see pics
विद्या बालन ने की पैराग्लाइडिंग - फोटो : अमर उजाला

साहसिक खेल पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व में अपनी पहचान बना चुकीं हिमाचल के कांगड़ा जिले की बीड़ बिलिंग घाटी एक बार फिर सुर्खियों में है। बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने टेंडम उड़ान भरकर धौलाधार की पहाड़ियों को निहारा। इस दौरान उन्होंने उड़ान का भरपूर आनंद लिया। उड़ान के दौरान विद्या बालन ने हिंदी गाना मुसाफिर हूं यारों ना घर है ना ठिकाना.... भी गुनगुनाया।

Vidya Balan Enjoy Paragliding News: actress Vidya Balan enjoys paragliding in bir billing himachal, see pics
अभिनेत्री विद्या बालन - फोटो : अमर उजाला

बीड़ की टेंडरिल्स एडवेंचर कंपनी के पायलट सचिन ठाकुर के साथ विद्या बालन ने उड़ान भरी। उड़ान के दौरान शुरुआत में विद्या थोड़ी डरीं लेकिन बाद में उन्होंने बड़ी सहजता से उड़ान का आनंद लिया।  हिमाचल घूमने आईं विद्या बालन ने उड़ान के बाद कहा कि हिमाचल प्रदेश बहुत खूबसूरत है और बीड़ बिलिंग घाटी की सुंदरता की वो दीवानी हो गई हैं।  

Vidya Balan Enjoy Paragliding News: actress Vidya Balan enjoys paragliding in bir billing himachal, see pics
विद्या बालन ने की पैराग्लाइडिंग - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि वह एक बार फिर से बीड़ घाटी में आकर उड़ान का आनंद लेना चाहेंगी। पायलट सचिन ठाकुर ने बताया कि उन्होंने बहुत से पर्यटकों के साथ उड़ान भरी लेकिन विद्या बालन के साथ उड़ान भरने का एक अलग ही अनुभव रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vidya Balan Enjoy Paragliding News: actress Vidya Balan enjoys paragliding in bir billing himachal, see pics
विद्या बालन ने की पैराग्लाइडिंग - फोटो : अमर उजाला

सचिन ने बताया कि विद्या बालन ने उड़ान के दौरान दोनों बाजुओं को ऊपर कर खुशी जाहिर की। कंपनी के निदेशक राज अग्रवाल ने बताया कि सचिन ठाकुर उनकी कंपनी के सबसे बेहतर पायलट हैं।

विज्ञापन
Vidya Balan Enjoy Paragliding News: actress Vidya Balan enjoys paragliding in bir billing himachal, see pics
मनाली में विद्या बालन(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

बता दें इससे पहले विद्या बीते दिनों पति सिद्धार्थ राय कपूर और बच्चों के साथ मनाली पहुंची थीं। विद्या बालन करीब एक सप्ताह तक यहां रुकीं। इस दौरान उन्होंने सोलंगनाला और अटल टनल का दीदार किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed