Hindi News
›
Photo Gallery
›
Himachal Pradesh
›
Vidya Balan Enjoy Paragliding News: actress Vidya Balan enjoys paragliding in bir billing himachal, see pics
{"_id":"5fd4add78ebc3e3c4c2fd2b1","slug":"bollywood-actress-vidya-balan-enjoys-paragliding-in-bir-billing-dharamshala-himachal-see-pics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: विद्या बालन ने बिलिंग में लिया पैराग्लाइडिंग का आनंद, धौलाधार की पहाड़ियों की हुईं दीवानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: विद्या बालन ने बिलिंग में लिया पैराग्लाइडिंग का आनंद, धौलाधार की पहाड़ियों की हुईं दीवानी
अमर उजाला नेटवर्क, बैजनाथ(कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 12 Dec 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विद्या बालन ने की पैराग्लाइडिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साहसिक खेल पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व में अपनी पहचान बना चुकीं हिमाचल के कांगड़ा जिले की बीड़ बिलिंग घाटी एक बार फिर सुर्खियों में है। बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने टेंडम उड़ान भरकर धौलाधार की पहाड़ियों को निहारा। इस दौरान उन्होंने उड़ान का भरपूर आनंद लिया। उड़ान के दौरान विद्या बालन ने हिंदी गाना मुसाफिर हूं यारों ना घर है ना ठिकाना.... भी गुनगुनाया।
2 of 5
अभिनेत्री विद्या बालन
- फोटो : अमर उजाला
बीड़ की टेंडरिल्स एडवेंचर कंपनी के पायलट सचिन ठाकुर के साथ विद्या बालन ने उड़ान भरी। उड़ान के दौरान शुरुआत में विद्या थोड़ी डरीं लेकिन बाद में उन्होंने बड़ी सहजता से उड़ान का आनंद लिया। हिमाचल घूमने आईं विद्या बालन ने उड़ान के बाद कहा कि हिमाचल प्रदेश बहुत खूबसूरत है और बीड़ बिलिंग घाटी की सुंदरता की वो दीवानी हो गई हैं।
3 of 5
विद्या बालन ने की पैराग्लाइडिंग
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि वह एक बार फिर से बीड़ घाटी में आकर उड़ान का आनंद लेना चाहेंगी। पायलट सचिन ठाकुर ने बताया कि उन्होंने बहुत से पर्यटकों के साथ उड़ान भरी लेकिन विद्या बालन के साथ उड़ान भरने का एक अलग ही अनुभव रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विद्या बालन ने की पैराग्लाइडिंग
- फोटो : अमर उजाला
सचिन ने बताया कि विद्या बालन ने उड़ान के दौरान दोनों बाजुओं को ऊपर कर खुशी जाहिर की। कंपनी के निदेशक राज अग्रवाल ने बताया कि सचिन ठाकुर उनकी कंपनी के सबसे बेहतर पायलट हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मनाली में विद्या बालन(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
बता दें इससे पहले विद्या बीते दिनों पति सिद्धार्थ राय कपूर और बच्चों के साथ मनाली पहुंची थीं। विद्या बालन करीब एक सप्ताह तक यहां रुकीं। इस दौरान उन्होंने सोलंगनाला और अटल टनल का दीदार किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।