चौंकाने वाली बात है लेकिन पूरी तरह सच है। बॉलीवुड के दबंग खान के लिए अरबी घोड़ा दुबई से मंगवाया गया है। इसके पीछे बड़ी वजह है।
बॉलीवुड के दबंग खान की सवारी के लिए बाकायदा अरबी घोड़ा दुबई से मंगवाया गया है। भीड़ से बचने के लिए सुबह पांच बजे सलमान ने इस साइट को देखकर ओके कर दिया है।
दरअसल मनाली में टयूबलाइट मूवी की शूटिंग चल रही है। यह मूवी 1962 के भारत-चीन युद्ध की पृष्ठभूमि पर बन रही है।
दबंग खान फौजी वर्दी में इसी अरबी घोड़े पर मढ़ी से रोहतांग तक की चढ़ाई भी करेंगे। वहीं, मायानगरी मुंबई के सुल्तान सलमान खान मनाली में बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत के पड़ोसी बन गए हैं। होम प्रोडक्शन ट्यूबलाइट फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में सलमान खान मनाली में ही रहेंगे।
इस फिल्म के लिए सलमान को सड़क जैसी आधारभूत सुविधा से महरूम एक पुराने गांव का निवासी दिखाने के लिए पहाड़ी पर आर्ट डायरेक्टर की मदद से अस्थाई काष्ठकुणी शैली का मकान तैयार किया जा रहा है। अब इसे संयोग कहें या पूर्व नियोजित योजना का परिणाम कि सलमान का यह घर बॉलीवुड क्वीन कंगना रणावत के मनाली में निर्माणाधीन बंगले के पड़ोस में बनाया जा रहा है।