फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिलासपुर में दो साल में बनकर तैयार होगा एम्स, जनता को मिलेंगी ये सुविधाएं

Mon, 21 Jan 2019 04:25 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोठीपुरा (बिलासपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोठीपुरा (बिलासपुर) Published by: ashok chauhan Updated Mon, 21 Jan 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
aiims will be constructed in two years in bilaspur himachal

हिमाचल प्रदेश के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक रहा। बिलासपुर के कोठीपुरा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के भूमि पूजन करने के साथ एम्स के भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया। कुल 1351 करोड़ के एम्स प्रोजेक्ट को नामी कंपनी नागार्जुन बनाएगी।

aiims will be constructed in two years in bilaspur himachal

इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि दो साल में एम्स भवन तैयार कर दिया जाएगा। इस साल अगस्त माह में एम्स की ओपीडी शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए छह माह के भीतर कोठीपुरा में ही एक भवन बना दिया जाएगा।

aiims will be constructed in two years in bilaspur himachal

एम्स के बनने से सूबे के लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। नड्डा ने कहा कि एम्स का निर्माण प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत किया जा रहा है। इसमें 750 बिस्तरों की क्षमता होगी, जबकि 300 बिस्तर सुपर स्पेशियलिटी के होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
aiims will be constructed in two years in bilaspur himachal

यहां से हर साल 100 एमबीबीएस डॉक्टरों और 60 नर्सों का बैच पासआउट होगा। यहां अमृत और जनऔषधि केंद्र भी होंगे जिसमें मरीजों को सस्ती दवाएं मिलेंगी। नड्डा ने कहा कि 1960 से लेकर 2002 तक देश में एकमात्र एम्स था।

विज्ञापन
aiims will be constructed in two years in bilaspur himachal

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने देश में 6 और एम्स खोले। इसके बाद कांग्रेस सरकार के दस साल के कार्यकाल में एक भी एम्स नहीं बना। मोदी सरकार ने पांच साल में 13 एम्स खोलने का फैसला लिया है। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, सांसद अनुराग ठाकुर और खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर भी मौजूद रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed