{"_id":"635cdea8ac9b995e2b6f406d","slug":"viswas-swaroopam-world-s-tallest-shiva-statue-inaugurated-in-nathdwara-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Viswas Swaroopam: नाथद्वारा में दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा का लोकार्पण आज, शुरू होगी रामकथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Viswas Swaroopam: नाथद्वारा में दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा का लोकार्पण आज, शुरू होगी रामकथा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 29 Oct 2022 01:34 PM IST
सार
राजस्थान के राजसमंद में विश्वास स्वरूपम् का लोकार्पण महोत्सव शनिवार को शुरू होगा। अपराह्न चार बजे रामकथा वाचक मोरारी बापू विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
1 of 3
नाथद्वारा में आज विश्वास स्वरूपम् शिव प्रतिमा का लोकार्पण होगा।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भरोसा हो तो विश्वास स्वरूप ले ही लेता है। श्रीजी की नगरी का एक दशक का विश्वास भी अब पूर्ण स्वरूप ले चुका है। शनिवार से इसका लोकार्पण समारोह प्रारंभ हो जाएगा। तत्पदम् उपवन की ओर से गणेश टेकरी पर निर्मित विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा के लोकार्पण तथा संत कृपा सनातन संस्थान की ओर से आयोजित रामकथा महोत्सव के लिए राष्ट्रीय संत मोरारी बापू नाथद्वारा पहुंच चुके हैं। शनिवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत अन्य दिग्गजों की मौजूदगी में इस 369 फीट ऊंची शिव प्रतिमा का लोकार्पण होगा।
विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा के लोकार्पण महोत्सव का साक्ष्य बनने के लिए देश विदेश से बड़ी संख्या में श्रोता नाथद्वारा पहुंच चुके है। दीवाली के बाद भी श्रीजी नगरी में उत्सवी माहौल बना हुआ है। शनिवार शाम 4 बजे मोरारी बापू दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पुनिया, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्रसिंह राठौड़, आरटीडीसी चैयरमेन धर्मेन्द्र राठौड़, गृह राज्यमंत्री राजेन्द्र यादव, गुलाबचंद कटारिया, चिदानंद स्वामी, योग गुरू बाबा रामदेव, राजसमंद सांसद दिया कुमारी, चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी आदि भी शनिवार को इस ऐतिहासिक पल के साक्ष्य बनेंगे। आयोजकों की ओर से देर शाम तक भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दिग्गज हस्तियों के आवागमन को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह चाक चौबंद है। राजसमंद जिला कलेक्टर निलाभ सक्सेना , जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी आदि प्रशासनिक अमले ने भी आयोजन स्थल का जायजा लेकर तैयारियों को परखा।
2 of 3
नाथद्वारा में दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा की स्थापना।
- फोटो : सोशल मीडिया
आकर्षक होगा व्यासपीठ
रामकथा को लेकर बनाई गई व्यासपीठ भी आकर्षण का केन्द्र होगा। व्यासपीठ पर हमेशा की तरह हनुमान प्रतिमा के साथ ही एक तरफ मंगला दर्शन की श्रीनाथ जी की छवि तथा दूसरी तरफ ब्रह्माण्ड की छवि उकेरी गई है। संत कृपा सनातन संस्थान की ओर से आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के प्रथम दिन शनिवार को शाम 4 बजें रामकथा का आयोजन होगा। दूसरे दिन रविवार से आठ दिन रोजाना सुबह 10 बजे से रामकथा का आयोजन होगा।
3 of 3
नाथद्वारा में विश्वास स्वरूपम् शिव प्रतिमा।
- फोटो : सोशल मीडिया
सांस्कृतिक संध्या भी बांधेगी समां
संत कृपा सनातन संस्थान की ओर से नौ दिवसीय रामकथा के साथ ही चार दिवसीय सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जायेगा। सांस्कृतिक संध्या 2 नवम्बर से प्रारंभ होगी। 2 नवम्बर को गुजराती कलाकार सिद्धार्थ रांधेडिया, 3 नवम्बर को हंसराज रघुवंशी अपनी प्रस्तुति से शिव भाव प्रकट करेंगे। हंसराज रघुवंशी अपनी प्रस्तुति से शिव भाव प्रकट करेंगे। 4 नवम्बर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। विख्यात कवि कुमार विश्वास के साथ ही अन्य ख्यातनाम कवि काव्य रस से माहौल को शिव रस से सराबोर करेंगे। सांस्कृतिक संध्या के अंतिम दिन 5 नवम्बर को सिंगर कैलाश खेर स्वर लहरियों से समां बांधेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।