फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Udaipur News: होटल में कोबरा सांपों का झुंड मिलने से हड़कंप, गार्डन से एक साथ निकले 18 बच्चे और एक बड़ा सांप

Mon, 21 Jul 2025 05:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 21 Jul 2025 05:10 PM IST
सार

Udaipur News: होटल में पहुंचे वाइल्ड एनिमल रेस्क्यू सेंटर से डॉ. चमन सिंह चौहान ने बताया कि जैसे ही कबाड़ को हटाया गया, वहां से एक-एक कर कुल 18 कोबरा सांपों के बच्चे और एक वयस्क कोबरा बाहर निकले। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Udaipur News: Panic due to finding a herd of cobra snakes in hotel garden 18 children and a big snake came out
उदयपुर के होटल में निकला कोबरा सांपों का झुंड - फोटो : अमर उजाला

उदयपुर शहर के बीचों-बीच स्थित एक होटल में उस समय अफरातफरी मच गई, जब गार्डन के एक कोने में अचानक कोबरा सांपों का झुंड नजर आया। सेवाश्रम क्षेत्र में स्थित इस होटल में रविवार को 18 छोटे कोबरा सांप और एक बड़ा कोबरा पाए गए, जो गार्डन में पड़े पुराने कबाड़ के पीछे छिपे हुए थे। इस नजारे को देखकर होटल स्टाफ और वहां मौजूद लोग हक्के-बक्के रह गए और तुरंत रेस्क्यू टीम को सूचना दी।

Udaipur News: Panic due to finding a herd of cobra snakes in hotel garden 18 children and a big snake came out
उदयपुर के होटल में निकला कोबरा सांपों का झुंड - फोटो : अमर उजाला

कबाड़ हटाया तो एक-एक कर निकलने लगे कोबरा
जानकारी मिलने पर वाइल्ड एनिमल रेस्क्यू सेंटर से डॉ. चमन सिंह चौहान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जैसे ही कबाड़ को हटाया गया, वहां से एक-एक कर कुल 18 कोबरा सांपों के बच्चे और एक वयस्क कोबरा बाहर निकले। सभी बच्चों की हालत से अनुमान लगाया गया कि वे हाल ही में अंडों से निकले हैं। डॉ. चौहान ने बताया कि कोबरा सांप एक बार में लगभग 12 से 20 अंडे देता है और यह घटना उसी प्राकृतिक प्रक्रिया का हिस्सा है।

यह भी पढ़ें- Vipin Murder Case: जयपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी समेत सात आरोपी हिरासत में, तनाव के बीच पुलिस की सख्ती जारी
 
Udaipur News: Panic due to finding a herd of cobra snakes in hotel garden 18 children and a big snake came out
उदयपुर के होटल में निकला कोबरा सांपों का झुंड - फोटो : अमर उजाला

बड़े कोबरा का दुर्लभ व्यवहार, बच्चों को नहीं पहुंचाया नुकसान
रेस्क्यू टीम के अनुसार, आमतौर पर कोबरा सांप अपने बच्चों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। लेकिन इस घटना में बड़ा कोबरा शांत अवस्था में पाया गया और उसने किसी भी बच्चे को नुकसान नहीं पहुंचाया। बच्चों के साथ फन फैलाकर बैठा बड़ा कोबरा एक दुर्लभ दृश्य था, जिसे देखकर स्वयं रेस्क्यू टीम भी हैरान रह गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Udaipur News: Panic due to finding a herd of cobra snakes in hotel garden 18 children and a big snake came out
उदयपुर के होटल में निकला कोबरा सांपों का झुंड - फोटो : अमर उजाला

होटल प्रबंधन की लापरवाही बनी खतरे की वजह
होटल प्रबंधन ने बताया कि गार्डन में लंबे समय से कबाड़ जमा था, जो शायद इन सांपों के अंडे देने और रहने का ठिकाना बन गया था। अगर समय पर रेस्क्यू नहीं होता, तो यह घटना किसी बड़ी अनहोनी का कारण बन सकती थी। सांपों के अचानक निकलने से आसपास के लोग भी भयभीत हो गए और इलाके में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें- Vipin Murder: प्रदर्शन में पुलिस पर पथराव, जयपुर-आगरा हाईवे जाम... 144 लागू; मुझे मेरा भाई... कहकर रो पड़ी बहन
 
विज्ञापन
Udaipur News: Panic due to finding a herd of cobra snakes in hotel garden 18 children and a big snake came out
उदयपुर के होटल में निकला कोबरा सांपों का झुंड - फोटो : अमर उजाला

सभी सांपों को सुरक्षित छोड़ा गया जंगल में
रेस्क्यू टीम ने सभी 19 कोबरा सांपों को सावधानीपूर्वक पकड़ा और उन्हें प्राकृतिक आवास यानी जंगल में छोड़ दिया। इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि या सांपों को क्षति नहीं हुई, जो राहत की बात रही।
डॉ. चमन सिंह चौहान और उनकी टीम ने होटल स्टाफ और स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने और नियमित साफ-सफाई करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि बरसात के मौसम में सांप, खासकर कोबरा प्रजाति, अक्सर ठंडी और गीली जगहों की तलाश में रिहायशी इलाकों में घुस आते हैं। इसीलिए जरूरी है कि कबाड़ और नमी वाले स्थानों की सफाई समय-समय पर की जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed