फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Vipin murder case main accused Anas arrested, was running away after snatching pistol from police

Jaipur: विपिन हत्याकांड का मुख्य आरोपी अनस गिरफ्तार, पुलिस से पिस्तौल छीनकर भाग रहा था; मुठभेड़ में लगी गोली

Mon, 21 Jul 2025 04:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 21 Jul 2025 04:34 PM IST
सार

Vipin Murder Case: जयपुर में विपिन हत्याकांड के मुख्य आरोपी अनस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अनस पुलिस की पिस्तौल छीन कर भाग रहा था। इसी दौरान आपसी मुठभेड़ में गोली अनस के पैर में लग गई। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Jaipur News: Vipin murder case main accused Anas arrested, was running away after snatching pistol from police
विपिन हत्याकांड के बाद हिंसक हुआ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर के जामडोली थाना क्षेत्र में विपिन नाम के एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने के मुख्य आरोपी अनस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अनस पुलिस की पिस्तौल छीन कर भाग रहा था। इसी दौरान आपसी मुठभेड़ में गोली अनस के पैर में लग गई, जिससे वह घायल हो गया। उसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। 

विज्ञापन


इससे पहले जामडोली क्षेत्र में हुई युवक की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर मुख्य आरोपी सहित सात संदिग्धों को हिरासत में लिया था। इस बात की पुष्टि एडिशनल कमिश्नर डॉ. रामेश्वर सिंह ने की थी। उन्होंने बताया कि हत्या की यह घटना चाकू से किए गए हमले के चलते अंजाम दी गई, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Vipin Murder: प्रदर्शन में पुलिस पर पथराव, जयपुर-आगरा हाईवे जाम... 144 लागू; मुझे मेरा भाई... कहकर रो पड़ी बहन
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मुख्य आरोपी समेत सात से अधिक पर गहराई से पूछताछ
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि हत्या की साजिश पहले से रची गई थी। इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी सहित कुल छह लोगों को हिरासत में लिया है और सातवें संदिग्ध को भी अलग से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस की टीम सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किए जाने की उम्मीद जताई गई है।
 
100 से ज्यादा जवानों की विशेष टीम गठित
एडिशनल कमिश्नर डॉ. सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता और इलाके की संवेदनशीलता को देखते हुए 100 से अधिक पुलिस जवानों की विशेष टीम गठित की गई है। इस टीम के सभी सदस्य सीधे उच्च अधिकारियों की निगरानी में काम कर रहे हैं ताकि किसी भी प्रकार की चूक न हो।


 
पुलिस की उपद्रवियों पर पैनी नजर
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उपद्रव फैलाने की कोशिश करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है।
 
हत्या के बाद उपजा आक्रोश, फिर जाम और पथराव
गौरतलब है कि बीते रविवार को जामडोली इलाके में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद क्षेत्र में भारी तनाव फैल गया था। गुस्साई भीड़ ने जयपुर-आगरा हाईवे को जाम कर दिया था और प्रदर्शन के दौरान कुछ दुकानों पर पथराव भी हुआ था। हालात को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा था और धारा 144 भी लागू की गई थी।

यह भी पढ़ें- Bhilwara News: राजस्थान की फड़ लोककला में तकनीकी क्रांति; अब चित्र बोलेंगे, कहानियां सुनाई देंगी
 
पुलिस अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि मृतक के परिजनों को जल्द न्याय मिलेगा। जांच को तेज कर दिया गया है और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर कड़ी नजर रखे हुए है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन ऐहतियात के तौर पर क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती बरकरार रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed