फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उदयपुर तनाव: घायल छात्र की मौत की अफवाह उड़ी, हमलावर के घर नोटिस चिपकाया, जयपुर से भेजे डॉक्टर; अब तक क्या हुआ

Sat, 17 Aug 2024 04:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 17 Aug 2024 04:08 PM IST
सार

उदयपुर तनाव: घायल छात्र की मौत की अफवाह उड़ी, हमलावर के घर नोटिस चिकपाया, जयपुर से भेजे डॉक्टर; अब तक क्या हुआ

विज्ञापन
Rajasthan News Tensions in Udaipur After Attack on Student Police on Alert Schools Closed news in Hindi
छात्र पर हमले के बाद से उदयपुर में तनाव के हालात। - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान के उदयपुर जिले में 10वीं के छात्र पर चाकू से हमले के बाद हालात तनाव पूर्ण हो गए थे। आगजनी और तोड़फोड़ जैसे घटनाएं हुई, जिसके बाद शहर में नेटबंदी कर दी। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने अगले आदेश तक शहर के सभी स्कूल भी बंद कर दिए। हालांकि, घटना के 24 घंटे बाद अब हालात सामान्य हैं, बाजार खुल गए हैं। लेकिन, पुलिस फिर भी अलर्ट पर है। शनिवार को अफवाह उड़ी ही हमले में घायल छात्र की मौत हो गई। इसके बाद एक बार फिर अस्पताल के बाहर हिंदुवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई। कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बच्चा ठीक है। वे सुबह की उससे मिलकर आएं। उन्होंने लोगों से अपवाहों पर ध्यान नहीं देकर शांति बनाए रखने की अपील की है।    



जानकारी के अनुसार नगर निगम प्रशासन ने हमलावर छात्र के घर आज शनिवार को नोटिस चिपका दिया है। जिसमें उन्हें घर से दस्तावेज पेश करने के लिए कहा गया है। बता दें कि छात्र पर हमले में बाद प्रदर्शनकारियों ने आरोपी छात्र के मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग की थी। ऐसे में अगर, घर के दस्तावेज सही नहीं पाए जाते हैं तो यह कार्रवाई भी देखने को मिल सकती है। हालांकि, नगर निगम प्रशासन की ओर से इस तरह की कार्रवाई करने को लेकर कुछ नहीं कहा गया है। 

Rajasthan News Tensions in Udaipur After Attack on Student Police on Alert Schools Closed news in Hindi
अस्पताल के बाहर जुट गई थी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

सबसे पहले जानिए क्यों बिगड़े थे हालात
दअरसल, शुक्रवार सुबह 10:30 बजे शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल भट्टियानी चौहट्टा में एक स्टूडेंट ने दूसरे छात्र पर चाकू से हमला किया और फरार हो गया। स्कूल के शिक्षकों ने गंभीर हालत में छात्र को एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक करीब एक घंटे बाद घटना की जानकारी लोगों तक पहुंची शुरू हुई और भीड़ अस्पताल के बाहर जुटना शुरू हो गई। इधर, दोनों छात्र अलग-अगल धर्म से थे। जानकारी लगने पर हिंदू संगठनों ने शहर के कुछ इलाकों में दुकानें बंद करवा दीं। अस्पताल के बाहर लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई समेत उसके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग करने लगे। करीब 4:30 बजे के बाद प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और शहर में कुछ जगह तोड़फोड़ और आगजनी कर दी गई। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। हालात काबू में करने के लिए कलेक्टर ने शहर में धारा-163 लागू कर दी। इसके बाद संभागीय आयुक्त ने रात 10 बजे से आगामी 24 घंटे के लिए शहर में नेटबंदी का आदेश जारी कर दिया। 

नेट रात 10 बजे तक बंद, स्कूल अगले आदेश तक
घटना के बाद संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट की ओर से रात 10 बजे आदेश जारी कर उदयपुर शहर, बेदला, बलीचा, देबारी, एकलिंगपुरा, ढीकली और भुवाणा आदि क्षेत्रों में 24 घंटे के लिए नेटबंदी लागू कर दी गई है। वहीं, जिला कलेक्टर अरविदं पोसवाल की ओर से रात 12 बजे आदेश जारी कर शहर के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद कर दिए गए थे। ये सभी स्कूल आगामी आदेश तक बंद रहेंगे।   

Rajasthan News Tensions in Udaipur After Attack on Student Police on Alert Schools Closed news in Hindi
पुलिस के जवान तैनात। - फोटो : अमर उजाला

दोनों के बीच पहले से चल रहा था विवाद   
चाकूबाजी की घटना के बाद घायल देवराज को अस्पताल ले जाने वाले उसके दोस्त ने बताया कि अयान शेख देवराज को लगातार धमकियां दे रहा था। घटना से पहले सुबह आयन ने देवराज पर कुर्सी से हमला किया था। टीचर के आने पर सब चुपचाप बैठ गए। लेकिन, लंच के समय स्कूल के बाहर अयान ने देवराज पर चाकू से हमला कर दिया। उसने बताया कि अयान ने देवराज को सोशल मीडिया पर धमकी दी थी कि मरूंगा, जिसको बुलाना है उसको बुला लेना, जितने छोरे लाना उतने ले आना। जिला शिक्षा अधिकारी लोकेश भारती ने बताया कि घायल और हमला करने वाले दोनों नाबालिग छात्रों की उम्र करीब 15 साल है। दोनों एक ही क्लास में पढ़ते हैं। दोनों के बीच पहले क्या विवाद हुआ, इसके बारे में जानकारी नहीं है।

स्कूटी में रखकर लाया था चाकू, हमले के बाद उसी से भागा
देवराज पर हमला करने वाला छात्र अयान शेख अपनी स्टूकी में चाकू रखकर लगा था। जिसे उसने लंच में निकाल लिया और देवराज पर हमला कर दिया। हमले के बाद छात्र स्कूटी से ही फरार हो गया था। 

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
पुलिस ने छात्र को चाकू मारने वाले नाबालिग स्टूडेंट को शुक्रवार शाम पांच बजे डिटेन कर लिया था। इसके साथ ही दो अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया था। कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने बताया था कि रात आठ बजे के बाद शहर में किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। एतिहात के तौर पर पुलिस बल तैनात हैं, मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthan News Tensions in Udaipur After Attack on Student Police on Alert Schools Closed news in Hindi
मॉल पर किया था पथराव। - फोटो : अमर उजाला

घायल छात्र की हालत नाजुक, जयपुर से भेजे गए डॉक्टर 
हमले में छात्र देवराज गंभीर रूप से घायल हुआ है। उस पर चाकू से तीन-चार वार किए गए थे। उसका उदयपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत को देखते हुए सरकार ने SMS अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर्स की टीम को स्पेशल प्लेन से उदयपुर भेजा है।    
 
मुख्यमंत्री को दी जा रही पल पल की रिपोर्ट 
उदयपुर की तनावपूर्ण स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पलपल की रिपोर्ट दी रही है। मुख्यमंत्री ने घटना को गंभीरता से लिया है। कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने बताया कि घायल बच्चे को बेहतर इलाज मिले, इसके लिए सीएम ने जयपुर से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम भेजी है। 

विज्ञापन
Rajasthan News Tensions in Udaipur After Attack on Student Police on Alert Schools Closed news in Hindi
घटना के बाद बंद कराए गए थे बाजार। - फोटो : अमर उजाला

संभागभर से बुलाई फोर्स 
पुलिस प्रशासन ने शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए संभागभर से अतिरिक्त पुलिस बल बुला लिया है। अन्य जिलों के एसपी भी उदयपुर में तैनात कर दिए गए हैं। चित्तौडगढ एसपी संजीव जोशी एमबी अस्पताल में मोर्चा संभाले हुए हैं। वहीं, उदयपुर एसपी योगेश गोयल शहर भर में नजर रखे हुए हैं।
 
आईजी अजयपाल लांबा ने दी चेतावनी
आईजी अजयपाल लांबा भी शहर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों से चर्चा कर सभी को जरूरी निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि अगर किसी ने शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लोग शांति बनाएं रखें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed