फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RJ Election Result 2024: नहीं चला गहलोत का जादू, राजे की पकड़ बरकरार, राजस्थान की इन सीटों पर बजा BJP का डंका

Tue, 04 Jun 2024 06:59 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 04 Jun 2024 06:59 PM IST
सार

RJ Election Result 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजे शाम होते-होते साफ होने लगे हैं। जयपुर, बीकानेर, अलवर, पाली, उदयपुर, भीलवाड़ा, झालावाड़, राजसमंद, अजमेर, जालौर और जोधपुर सीट पर भाजपा जीत तो गई है, लेकिन कुछ सीटों में मिली हार भाजपा के लिए चिंता का विषय बन गई है।

विज्ञापन
Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 BJP Dominated Seats Winning Candidates Names Manju Sharma
राजस्थान की इन सीटों पर जीती भाजपा। - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव परिणाम की स्थिति धीरे-धीरे साफ होने लगी है। शाम होते- होते भाजपा ने राजस्थान की कई लोकसभा सीटों पर अपनी जीत का डंका बजाना शुरू कर दिया है। हालांकि भाजपा इस बार पिछड़ी हुई है, इस चुनाव में भाजपा को अपनी कई सीटें गंवानी पड़ी हैं। शाम चार बजे के बाद सामने आए नतीजों में भाजपा ने जयपुर, बीकानेर, अलवर, पाली, उदयपुर, भीलवाड़ा, झालावाड़, राजसमंद, अजमेर, जालौर और जोधपुर सीट पर जीत हासिल कर ली है। 


 

Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 BJP Dominated Seats Winning Candidates Names Manju Sharma
जयपुर लोकसभा सीट - फोटो : अमर उजाला

मंजू शर्मा ने बचाई लाज
जयपुर लोकसभा सीट में भाजपा ने जीत हासिल की है। भाजपा ने यहां मंजू शर्मा को मैदान में उतारा था। मंजू शर्मा ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के उम्मीदवार प्रताप सिंह खाचरियावास को मात दी है। आयोग के चुनावी आंकड़ों के अनुसार मंजू शर्मा को कुल 886850 वोट मिले हैं। वहीं, प्रताप सिंह खाचरियावास के खाते में 555083 वोट ही आए हैं। मंजू शर्मा ने 331767 वोटों से खाचरियावास को शिकस्त दी है।

 
Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 BJP Dominated Seats Winning Candidates Names Manju Sharma
जालौर में लुंबाराम ने हासिल की जीत। - फोटो : अमर उजाला
जालौर में नहीं चला गहलोत का जादू
जालौर लोकसभा सीट के नतीजे भी भाजपा के हित में ही रहे। हालांकि जालौर को हॉट सीट माना जा रहा था। जालौर से इस चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने बेटे वैभव गहलोत को उतारा था। गहलोत ने अपने बेटे की जीत के लगातार यहां दौरे और जनसभाएं कीं। यही वजह रही कि जालौर सीट को हॉट सीट माना जा रहा था और सबकी निगाहें इस सीट पर बनी हुईं थी। अफसोस इस बात का रहा था कि गहलोत का जादू यहां चल नहीं पाया। वैभव को वो प्यार नहीं मिला जिसकी उम्मीद गहलोत यहां के लोगों से कर रहे थे। यहां वैभव के सामने भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी खड़े हुए थे। लुंबाराम ने भी भाजपा को निराश नहीं किया और बड़े अंतर से जीत हासिल की। लुंबाराम ने 201543 मतों के अंतर से वैभव को मात दी। लुंबाराम ने जहां 796783 वोट हासिल किए तो वहीं वैभव को 595240 वोटों से संतोष करना पड़ा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 BJP Dominated Seats Winning Candidates Names Manju Sharma
दुष्यंत ने दिलाई भाजपा को जीत। - फोटो : अमर उजाला
झालावाड़ में फिर दिखी राजे की मजबूत पकड़
झालावाड़ में भी भाजपा ने परचम लहरा दिया है। यहां पूरी तरह से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का जादू देखने को मिला। यहां भाजपा ने राजे के बेटे दुष्यंत पर दांव खेला था और ये दांव सही भी पड़ा। वसुंधरा राजे की यहां मजबूत पकड़ का फायदा उनके बेटे के साथ-साथ भाजपा को भी मिला। वहीं उनके मुकाबले में कांग्रेस ने उर्मिला जैन को मैदान में उतारा था, लेकिन राजे की मजबूत पकड़ के आगे उर्मिला का प्रभाव न के बराबर ही रहा। यही वजह रही कि यहां हार-जीत में वोटों का एक बड़ा अंतर देखने को मिला। दुष्यंत ने 370989 से उर्मिला जैन को मात दी। दुष्यंत को 865376 मिले तो वहीं उनके मुकाबले उर्मिला को 494387 वोटों से ही संतोष करना पड़ा।
 
विज्ञापन
Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 BJP Dominated Seats Winning Candidates Names Manju Sharma
तीसरी बार जीते शेखावत। - फोटो : अमर उजाला
जोधपुर में शेखावत की पकड़ बरकरार
जोधपुर लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार करण सिंह उचियाडा से था। शेखावत ने उचियाडा को  114750 मतों से मात दी है। इस चुनाव में जहां शेखावत को 722978 वोट मिले तो वहीं उचियाडा मात्र 608228 ही हासिल कर पाए। जोधपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने लगातार तीसरी बार भारी मत हासिल कर भाजपा को जीत दिलाई है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed